फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   11th Agriculture student was given 12th paper in Hamirpur he said no one listened to his complaint

UP: 11वीं एग्रीकल्चर के छात्र को थमाया 12वीं का पेपर, बोला- उसकी शिकायत किसी ने नहीं सुनी, पढ़ें मामला

Sat, 01 Mar 2025 10:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 01 Mar 2025 10:20 AM IST
सार

Hamirpur News: राजकीय इंटर कॉलेज मुस्करा में गजब का कारनामा हुआ है, जिसमें 11वीं के छात्र को 12वीं कक्षा का पेपर हल करने को दिया गया। भविष्य के साथ खिलवाड़ होता देखकर छात्र हक्का-बक्का रह गया।

विज्ञापन
11th Agriculture student was given 12th paper in Hamirpur he said no one listened to his complaint
जानकारी देता छात्र - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा में एग्रीकल्चर विषय के 11 वीं के छात्र को 12वीं के प्रश्न पत्र दिए जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को दूसरी पाली में कृषि शस्य विज्ञान का पेपर था। छात्र ने गलत पेपर देकर भविष्य खराब करने का आरोप लगाया है। कहा इसकी शिकायत उसने कक्ष निरीक्षक से की थी, लेकिन उसकी किसी नहीं सुनी।

विज्ञापन

मजबूरी में उसे वही पेपर हल करना पड़ा। मुस्करा विकासखंड के गहरौली गांव निवासी यतेंद्र कुमार राजपूत जो कस्बे के ही गोविंद इंटर कॉलेज में 11वीं एग्रीकल्चर का छात्र है। शुक्रवार को दूसरी पाली में परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज मुस्करा के कक्ष संख्या 27 में एग्रीकल्चर शस्य विज्ञान भाग-1 का पेपर देने के लिए पहुंचा।

विज्ञापन



कक्ष निरीक्षक ने पेपर पर हस्ताक्षर भी किए
जहां उसे कक्षा 11वीं कक्षा के शस्य विज्ञान की जगह कक्षा 12 वीं के भाग 2 का पेपर दे दिया गया।  कहा कि उसने पेपर देखकर विरोध किया और ड्यूटी कर रहे छात्र अध्यापकों से शिकायत भी की। कक्ष निरीक्षक ने शिकायत को अनदेखी कर दी। कहा कि कक्ष निरीक्षक ने पेपर पर हस्ताक्षर भी किए हैं।उसका प्रवेश पत्र भी छीनकर कक्ष निरीक्षक ने अपने पास रख लिया था।

विज्ञापन

मामले की जांच कराकर होगी कार्रवाई
पेपर छूटने के बाद दिया गया। केंद्र व्यवस्थापक मनेंद्र कुमार का कहना है कि उनको गलत पेपर दिए जाने की जानकारी पेपर हो जाने के एक घंटे बाद मिली है। अगर समय से जानकारी हो गई होती, तो मानवीय त्रुटि मानते हुए दोबारा छात्र को सही पेपर दे दिया जाता। जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता का कहना है मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed