{"_id":"5c4226e8bdec2273ab60616c","slug":"11547839208-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर कूड़ा कलेक्शन योजना टांय-टांय फिस्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर कूड़ा कलेक्शन योजना टांय-टांय फिस्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। नगर पालिका परिषद की डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना टांय-टांय फिस्स होती दिख रही है। घर-घर कूड़ा उठाने वाले ठेले कई जगह कई दिन से नहीं दिख रहे हैं। सॉलिड वेस्ट कलेक्शन एंड कंपलेंट जोन कार्यालय में अक्सर ताला लटकता रहता है। ऐसे में लोगों ने घरों से निकलने वाला कूड़ा फिर से सड़क किनारे डंप करना शुरू कर दिया है।
नवंबर 2018 से नगर पालिका परिषद ने घर-घर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था लागू की थी। इसके लिए नगरपालिका कार्यालय में डोर टू डोर सालिड वेस्ट कलेक्शन एंड कंपलेंट जोन कार्यालय खोला था। यहीं से कूड़ा कलेक्शन योजना का संचालन हो रहा था। शुरुआत में कूड़ा कलेक्शन का काम ठीक ठाक चला, लेकिन धीरे-धीरे सप्ताह में नियमित कूड़ा कलेक्शन का काम प्रभावित होना शुरू हुआ। चालू सप्ताह में कार्यालय में कोई भी अधिकारी नहीं बैठ रहा है और न ही कूड़ा कलेक्शन करने वाले कर्मचारी ही घूमते दिख रहे हैं। ऐसे में शहर की सफाई व्यवस्था एक बार फिर से पुराने ढर्रे में पहुंच गई है। शहर से प्रतिदिन निकलने वाला 55 टन कूड़ा सडक़ों के किनारे डंप हो रहा है। कूड़े के ढेरों में घूमने वाले मवेशी दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं।
एएसडीएम एवं नगर पालिका परिषद के प्रभारी ईओ प्रह्लाद सिंह ने बताया कि शहर के सभी 34 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था लागू है। नियमित कलेक्शन न होने की शिकायतों पर इनकी निगरानी के लिए सफाई नायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।