फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   नीम के पेड़ से फांसी लगा युवक ने जान दी

नीम के पेड़ से फांसी लगा युवक ने जान दी

Mon, 22 Oct 2018 12:30 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
नीम के पेड़ से फांसी लगा युवक ने जान दी
डेरापुर(कानपुर)। थाना क्षेत्र के लाड़पुर पैठ गांव में युवक का शव उसके मकान के अंदर नीम के पेड़ में गमछे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, मायके में रह रही मृतक की पत्नी को सूचना दी।
विज्ञापन

लाड़पुर पैठ गांव निवासी नरेंद्र कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि उसके भाई जितेंद्र कुमार उर्फ जेके (38) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव मकान के अंदर पेड़ से लटक रहा है। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामबहादुर पाल ने मृतक के मकान का दरवाजा अंदर से बंद होने के चलते पुलिस के जवान को दीवार के सहारे अंदर भेज कर खुलवाया। मकान के अंदर नीम के पेड़ में गमछे के सहारे लटक रहे मृतक के शव को उतरवाया। मृतक के भाई नरेंद्र ने बताया कि उसका भाई शराब का लती था। शराब को लेकर अक्सर पत्नी भूरी देवी के साथ मारपीट करता था। इससे तंग आकर करीब 15 दिन पूर्व उसकी पत्नी भूरी देवी अपनी तीन पुत्री सपना, साधना, शिल्पी व पुत्र ऋषभ के साथ मायके निगोही बरौर चली गई थी। नरेंद्र ने बताया कि वह अपने चाचा रामबहादुर के पास डेरापुर में रह रहा है जबकि एक भाई सुरेंद्र दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। मृतक सबसे छोटा भाई होने के चलते गांव में ही रहकर मेहनत मजदूरी करता था। एसओ रामबहादुर पाल ने बताया कि मृतक की पत्नी व बच्चों को सूचना भेजी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed