{"_id":"5b577ca34f1c1bc6508b6bdc","slug":"11532460195-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में घायल मां-बेटी जीटी रोड पर लेटीं, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े में घायल मां-बेटी जीटी रोड पर लेटीं, लगा जाम
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिल्हौर। कोतवाली क्षेत्र के चौहट्टा महाराणा प्रताप नगर मोहल्ले में एक व्यक्ति और उसके साथ ही रह रहे महिला व उनकी पुत्री को पड़ोसियों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। पिटाई से जख्मी महिला और उसकी पुत्री ने नगर पालिका तिराहे के सामने जीटी रोड पर लेटकर राह गुजरते लोगों से न्याय की गुहार लगाने लगी। जीटी रोड पर महिला व युवती की लेट जाने से हंगामा मच गया। पुलिस ने दोनों ंसीएचसी में भर्ती कराया।
कोतवाली बिल्हौर के इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह ने बताया कि कस्बे के चौहट्टा महाराणा प्रताप नगर मोहल्ला निवासी राजेश गुप्ता के संग सुखरानी व उसकी पुत्री अर्चना के साथ कई वर्षों से रहते हैं। मंगलवार को मोहल्ले के सगीर, यासीन, रहीश, शकील और आरिफ के संग उक्त लोगों का विवाद हो गया। दोनों पक्षों में झगड़े में राजेश, सुखरानी और अर्चना बुरी तरह घायल हो गईं। सुखरानी के मुताबिक, सभी ने किसी तरह मोहल्ले से भाग कर अपनी जान बचाई और न्याय की गुहार के लिए कोतवाली जाने लगीं, लेकिन खून अधिक बह जाने से वह और उनकी पुत्री अर्चना नगर पालिका तिराहे पर जीटी रोड पर गिर पड़ीं। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
दूसरी ओर, मोहल्ले के लोगों के मुताबिक यासीन के घर पर फातिया का कार्यक्रम हो रहा था। पड़ोसी राजेश और सुखरानी में विवाद होने लगा, जब वह उन्हें मना करने पर पहुंचे तो उक्त लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सुखरानी और अर्चना के जीटी रोड पर लेट जाने के करीब 20 मिनट तक कसबा का यातायात प्रभावित रहा। जीटी रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेज कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को पास कराया।