{"_id":"5b16e5a44f1c1b64068b4aed","slug":"11528227236-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली बैठक से कार्रवाई रजिस्टर लेकर फरार हुई ग्राम प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुली बैठक से कार्रवाई रजिस्टर लेकर फरार हुई ग्राम प्रधान
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर के ग्राम पंचायत गुच्चूपुर में राशन की दुकान के आवंटन को लेकर ग्राम प्रधान और उसके पति ने हंगामा कर दिया। महिला ग्राम प्रधान कार्रवाई रजिस्टर लेकर भाग निकली। ग्राम पंचायत अधिकारी ने इसकी रिपोर्ट खंड विकास अधिकारी को दी है। वहीं, बीडीओ ने ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों के पास रिपोर्ट को भेज दिया है।
ग्राम पंचायत अधिकारी विवेक कटियार ने बताया कि ग्राम पंचायत का राशन कोटा कई महीने पहले निरस्त कर दिया गया था। दोबारा पिछड़ी जाति की महिला के नाम राशन की दुकान आवंटित होनी है। बीती 4 जून को कार्रवाई प्रस्तावित थी। लेकिन, मुनादी और विधिक औपचारिकताएं पूरी न होने से मंगलवार को गांव के पंचायत भवन में खुली बैठक बुलाकर राशन की दुकान के चयन की कार्रवाई शुरू कराई गई। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी के रूप में नायब तहसीलदार मौजीलाल और सहायक के रूप में ग्राम विकास अधिकारी (आईएसबी) अनिल कुमार पांडेय उपस्थित थे।
बताया कि कुल 5 महिला उम्मीदवारों के बीच उनके समर्थकों को अलग-अलग लाइनों में खड़ा कराया गया। जिसमें 3/4 मतदाताओं ने प्रियंका पत्नी आदित्य कुमार का समर्थन किया। जबकि, ग्राम प्रधान उमाकांती के उम्मीदवार के पक्ष में बहुत कम लोग खड़े हुए। यह देखकर ग्राम प्रधान ने अपने पति जितेंद्र और समर्थकों के साथ हंगामा कर दिया। ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि हंगामे के दौरान ग्राम प्रधान कार्रवाई रजिस्टर और दुकान के चयन संबंधी महत्वपूर्ण कागजात लेकर भाग निकलीं।
विज्ञापन
इधर, ग्राम प्रधान की तलाश कराई गई लेकिन, वह नहीं मिलीं। ग्राम पंचायत अधिकारी विवेक कटियार ने बताया कि उन्होंने पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट बनाकर खंड विकास अधिकारी को सौंपी है। नायब तहसीलदार मौजीलाल ने बताया कि ग्राम प्रधान की काफी तलाश कराई गई लेकिन, वह नहीं मिलीं। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्य विकास अधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। सीडीओ के दिशा-निर्देश के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।