{"_id":"5ab545c94f1c1ba3238b6dad","slug":"11521829321-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामला रफादफा करवाने के लिए 43 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामला रफादफा करवाने के लिए 43 हजार ठगे
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद। एनसीआर खत्म करा देने के नाम पर युवक ने ग्रामीण से 43 हजार रुपये ठग लिए। ग्रामीण ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अंबेडकर नगर निवासी श्रीराम शाक्य का कुछ दिन पहले गांव के ही लोगों से जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया था। श्रीराम के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई गई थी। इस बीच मोहल्ला इंद्रानगर निवासी युवक श्रीराम के घर पर गया और उससे दर्ज एनसीआर को खत्म कराने और खेत पर कब्जा दिलाने के
नाम पर 40 हजार रुपये ले आया। इसके बाद वह पुलिस के नाम पर तीन हजार रुपये और ले गया। श्रीराम ने कोतवाल राजेश पाठक को जानकारी दी। उसने कोतवाल को बताया कि पुलिस के नाम पर युवक उसके पास से 43 हजार रुपये ठग ले गया। पीड़ित ने कोतवाल को युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। कोतवाल ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। एक अन्य मामले में जिला मैनपुरी कसबा बेवर निवासी अखिलेश शुक्ला ने मोहम्मदाबाद के गांव किलमापुर निवासी युवक को 95 हजार रुपये उधार दिए थे। कई बार तगादा करने के बाद भी युवक ने रुपये नहीं दिए। पीड़ित ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी। वहीं कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी सोनम चौहान पत्नी राजेंद्र सिंह ने मोहम्मदाबाद कसबा के एक ग्रामीण से खेत का इकरारनामा कराया था। उसने तीन लाख रुपये लिए थे। इसके बाद से अभी तक न तो वह खेत का बैनामा कर रहा और न ही रुपये वापस कर रहा है। महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
मामला रफादफा करवाने का झांसा दे 43 हजार ठगे
पीड़ित युवक के खिलाफ मारपीट के एक मामले में दर्ज है एनसीआर
शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो