{"_id":"5a8db0714f1c1bbb218b45d1","slug":"11519235185-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों को एक ही स्थान पर मिलेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों को एक ही स्थान पर मिलेंगी सुविधाएं
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। लखनऊ में बुधवार को हुए इन्वेस्टर्स समिट 2018 के आयोजन में जिले से गए उद्यमी ने खुशी जताई है। यहां निवेश को आकर्षित करने वाली पालिसियों पर चर्चा की गई। नए उद्यमियों को उद्योग धंधे लगाने में सरकार ने कई तरह की सहूलियतें देने की बात कही।
इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन में शामिल होकर आए पिंडारन एम एंड एपी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि माइक्रो स्माल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज (एमएसएमई) के अंतर्गत नए उद्यमियों को अब बिजली, बैंकिंग आदि से जुड़े मामलों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अब उद्यमियों की समस्याएं एक ही स्थान पर हल हो जाएंगी। बताया कि ग्राम पंचायतों की खाली पड़ी जगह पर नए उद्योग धंधे स्थापित करने के लिए जमीन की लागत को गांव के ही सर्किल रेट में ही उपलब्ध कराई जाएगी। पहले बैंक उद्योग लगाने के लिए सौ फीसदी गारंटी लेते थे लेकिन अब नए उद्यम में 25 फीसदी ही गारंटी देनी होगी।
बताया कि नए इन्वेस्टर्स को बिजली में ड्यूटी चार्ज में दस साल तक छूट मिलेगी। इसी प्रकार फूड प्रोसेसिंग की यूनिटों में कच्चा माल लेने में मंडी फीस माफ होगी। जमीन की कनवर्जन चार्जेज भी नहीं देने होंगे।
विज्ञापन
इन्वेस्टर्स समिट में गए उपायुक्त उद्योग शशि बिंदु कुमार ने बताया कि आयोजन बेहद अच्छा था। उद्यमियों को लाभ मिलेगा।
सीएम को सौंपा ज्ञापन
फतेहपुर। पिंडारन एम एंड एपी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर सत्येंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को ज्ञापन सौंपकर फैक्ट्री संचालन में बिजली विभाग की ओर से आने वाली दिक्कतों को बताया। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री संचालन में बिजली विभाग से सहयोग नहीं मिला। कनेक्शन लेने से लेकर सामग्री उपलब्धता के लिए विभाग के चक्कर काटने पड़े।