{"_id":"5a73626f4f1c1bf17b8b4e2d","slug":"11517511279-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी लाइन का तार टूट, हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी लाइन का तार टूट, हादसा बचा
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। अताईपुर-शमसाबाद मुख्य मार्ग पर 11 हजार वोल्टेज का तार गुरुवार सुबह टूट गया। गंगा स्नान करने आए श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। विभागीय अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी जब तार नहीं जुड़वाया गया तब प्राइवेट लाइनमैन को बुलाकर स्थानीय लोगों ने तार को जुड़वाया। मुख्य मार्गों पर झूलते तारों से लोग परेशान है। इनसे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद के मुख्य चौराहा से शमसाबाद जाने वाले मार्ग पर गुरुवार की सुबह बिजली का तार टूट गया। इससे सड़क से गुजर रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। मोहल्ले के विनोद वर्मा, अतर सिंह व जगदीश यादव आदि ने इसकी जानकारी दिए जाने के लिए विभागीय अधिकारियों को फोन किया। किसी
अधिकारी का फोन नहीं उठा। लगभग तीन घंटे तक टूटे तार में करंट दौड़ता रहा। गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालु बाइक व ट्रैक्टर से आ रहे थे। कई लोग तार की चपेट में आने से बच गए। प्राइवेट लाइनमैन को बुला कर तार जुड़वाया गया। ग्रामीण राघवेंद्र, श्याम गुप्ता, अतुल सक्सेना, राधेश्याम, प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि गांव में अधिकांश तार जर्जर हो चुके है। इस कारण आए दिन टूट कर गिरते है। इन तारों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
केबिल टूटा, हादसा बचा
अताईपुर-शमसाबाद मुख्य मार्ग पर सुबह एलटी लाइन का तार टूट गया
नहीं पहुंचे कर्मचारी, प्राइवेट लाइनमैन को बुलाकर जुड़वाया गया तार
अमर उजाला ब्यूरो