{"_id":"5a20543f4f1c1b7a548c04ab","slug":"11512068159-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ की दुकान में नकब लगाकर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ की दुकान में नकब लगाकर चोरी
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। चकलवंशी के हैदराबाद के मोहल्ला गांधीनगर में चोरों ने सराफ की दुकान में नकब लगाकर सोने-चांदी के सिक्के व नगदी चुरा ली। साथ ही वहां रखे पीतल के बर्तन भी चुरा लिए। गुरुवार सुबह पहुंचे व्यापारी को चोरी का पता चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। व्यापारी ने तहरीर दी है।
आसीवन के कस्बा हैदराबाद निवासी दिलीप कुमार वर्मा की गांधी नगर में सराफ की दुकान है। इसमें वे बर्तन का भी काम करते हैं। बुधवार रात वे दुकान बंद कर घर चले गए। रात में दुकान के पास खंभे से चोर छत पर पहुंचे। जीने की दीवार में नकब लगाकर दुकान में दखिल हुए। तिजोरी का पल्ला काटा लेकिन दूसरा लॉक नहीं तोड़ पाए।
अलग-अलग अलमारियों में रखे सोने-चांदी के सिक्कों के अलावा जेवरात व पीतल के बर्तन, बटुआ हजारों की नगदी समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये का माल पार कर दिया। गुरुवार सुबह दिलीप कुमार जब दुकान खोलने पहुंचा तो देखा सामान बिखरा पड़ा था। यह देख उसके होश उड़ गए। सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करा जांच शुरू की है।