फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   घरों में दौड़ा हाईवोल्टेज, फुंके उपकरण

घरों में दौड़ा हाईवोल्टेज, फुंके उपकरण

Sat, 11 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
घरों में दौड़ा हाईवोल्टेज, फुंके उपकरण
नवाबगंज। एलटी लाइन में एचटी करंट दौड़ने से मोहल्ला गायत्री गली में रहने वाले लोगों के घरेलू उपकरण जल गए। बंद पंखा और टीवी से धुआं निकलता देख लोगों में हड़कंप मचा। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई। आपूर्ति बंद होने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन



कसबा के मोहल्ला गायत्री गली में 250 केवीए ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई दी जाती है। यह ट्रांसफार्मर गली के वाहर जमीन पर रखा हुआ है। शुक्रवार की देर शाम 11 हजार वोल्टेज का तार टूट कर एलटी की लाइन पर गिर गया। इससे घरों में एलटी लाइन में एचटी करंट दौड़ गय। इससे मोहल्लवासियों के घरों में बंद पंखा, टीवी समेत अन्य उपकरण धुआं लेने लगे, एलईडी फट गई। यह देखकर मोहल्ले के लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि इससे कोई वड़ा हादसा नहीं हुआ। मोहल्ले के लोगों ने इसकी
विज्ञापन



जानकारी अवर अभियंता को दी। उन्होंने आपूर्ति बंद कराई। तब मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली। पवन दीक्षित और भोले ने बताया कि उसके घर में लगी एलईडी जल रही थी। उनके अचानक फटने से परिजन बाल-बाल बच गए। नीलकमल गुप्ता ने बताया कि टीवी, पंखा व अन्य उपकरण फुंक गए। मोहल्लवासियों का हजारों का नुकसान हो गया है। जेई सुधीर कुमार ने बताया कि रविवार को इसकी जांच कर लाइन ठीक कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



घरों में दौड़ा करंट, फुंके उपकरण
लोगों में मचा हड़पंप, आपूर्ति बंद होने के बाद मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed