फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   अवैध संबंधो के चलते बेटे ने की थी हत्या

अवैध संबंधो के चलते बेटे ने की थी हत्या

Tue, 04 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
अवैध संबंधो के चलते बेटे ने की थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

असोहा (उन्नाव)। थानाक्षेत्र के गांव छंगाखेड़ा में फांसी पर लटके मिले अधेड़ ने आत्महत्या नहीं की थी, उसकी हत्या हुई थी। हत्या करने वाला कोई और नहीं उसका अपना बेटा था। पिता के अवैध संबंधों से नाराज होकर उसने अपने दो साथियों की मदद से पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव बाग में फांसी के फंदे से लटका दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हकीकत सामने आने पर मृतक के बेटे व उसके एक साथी को हिरासत में लिया। एक आरोपी अभी भी फरार है।

असोहा थानाक्षेत्र के छंगाखेड़ा गांव में 29 जून को रामनाथ (50) का शव गांव के बाहर देशराज की बाग में गमछे से फांसी के फंदे पर लटका मिला था। बेटे राकेश ने पिता के आत्महत्या किए जाने की तहरीर पुलिस को दी थी। एक जुलाई को रामनाथ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। ग्रामीण में पहले से ही
विज्ञापन



रामनाथ की हत्या किए जाने की चर्चाएं थीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक रामनाथ के गांव की ही महिला से अवैध संबंध थे। इसका विरोध राकेश करता था। एसओ मणिशंकर तिवारी ने मृतक के बेटे राकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि पिता के गांव की ही महिला से
विज्ञापन
विज्ञापन



अवैध संबंध थे। 29 जून को भी उसने पिता राकेश व महिला को एक साथ देखा था। इस पर उसने महिला को मारने की फिराक में गांव के ही साथी नारेंद्र उर्फ रिंकू व सुनील निवासी सोहवा थाना मोहनलालगंज के साथ मिलकर महिला को पकड़ने का प्रयास किया। महिला को पिटता देख पिता रामनाथ ने बेटे राकेश को ही पीटने लगा। इस पर राकेश ने दोनों साथियों के साथ मिलकर पिता रामनाथ को डंडों से पहले पीटा बाद में गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या में बदलने के लिए शव को गांव के बाहर देशराज की बाग मे गमछे से लटका दिया। आरोपी राकेश की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किए गए डंडे को भी पुलिस ने बाग से बरामद कर लिया है। पुलिस ने राकेश व उसके साथी नारेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि आरोपी सुनील अभी भी फरार है।



एसओ मणिशंकर तिवारी ने बताया कि अवैध संबंधों में बेटे की पिता की हत्या की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

अवैध संबंधों बेटे ने की थी हत्या
असोहा थानाक्षेत्र के छंगाखेड़ा में अधेड़ का शव फंदे पर मिलने का मामला
एक महिला से अवैध संबंध से नाराज होकर साथियों की मदद से की वारदात
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या की पुष्टि, नाजुक अंग में भी चोटें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed