फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   तहसलीदार ने पकड़ा अवैध मिट्टी खनन

तहसलीदार ने पकड़ा अवैध मिट्टी खनन

Wed, 13 Mar 2019 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
तहसलीदार ने पकड़ा अवैध मिट्टी खनन
अजगैन। ब्लाक नवाबगंज के गांव इटकुटी के नजदीक दिन में हो रहे अवैध मिट्टी खनन को तहसीलदार हसनगंज लालधर यादव ने पकड़ा। उन्होंने ट्रैक्टर ट्राली, जेसीबी और डंपर को अजगैन कोतवाली में लाकर खड़ा करवाया। देरशाम सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


ग्राम इटकुटी के नजदीक हो रहे अवैध मिट्टी खनन को तहसीलदार हसनगंज लालधर यादव ने राजस्व निरीक्षक अरुण बाजपेई, लेखपाल अवनीश तिवारी व थाना पुलिस के साथ मौके पर जाकर पकड़ा। मौके से एक जेसीबी, 2 ट्रैक्टर ट्राली व एक डंपर को पकड़कर थाने लाया गया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद वाहनों को छोड़ दिया गया। तहसीलदार लालधर यादव ने बताया कि लोग निजी कार्य के लिए वाहन से मिट्टी ले जा रहे थे। डंपर चालक के पास खनन के लिए अनुमति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में मिट्टी खनन छोड़ भागे ठेकेदार
कसबा औरास के मोहल्ला चमरौधा द्वितीय में नगर पंचायत अंबेडकर पार्क का सुंदरीकरकण हो रहा है। जिसका टेंडर निकाला गया है। पार्क को समतल बनाने के लिए इसके गड्ढों को भरा जा रहा है। जिसमें सैकड़ों ट्राली मिट्टी डाली जा चुकी है। मंगलवार को ठेकेदार ने कस्बे के ब्लाक संसाधन केंद्र के पीछे खाली पड़े एक खेत में जेसीबी से खनन कराना शुरू कर दिया। दिन के उजाले में खनन होते देख ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। इसी बीच मीडियाकर्मी भी पहुंच गए तो खनन कराने वाले भाग निकले। उपजिलाधिकारी हसनगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि खनन की अनुमति है अथवा नहीं इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed