{"_id":"5c48bbd6bdec224b7a553fd6","slug":"111548270550-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड में यूनिट कटौती की तो नपेंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड में यूनिट कटौती की तो नपेंगे जिम्मेदार
विज्ञापन
टोडरपुर/सवायजपुर। समाज कल्याण आयुक्त चंद्रप्रकाश ने बुधवार को टोडरपुर ब्लाक मुख्यालय और भरखनी ब्लाक सभागार में प्रधानों व अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी पात्र राशन कार्डों की ऑनलाइन फीडिंग करने, राशन कार्ड में यूनिट की कटौती में पारदर्शिता रखने के निर्देश दिए। कहा कि यूनिट कटौती में गड़बड़ी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा होने पर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विकासखंड भरखनी के सभागार में बुधवार को प्रदेश के समाज कल्याण आयुक्त चंद्र प्रकाश ने ब्लाक के विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जाए, इसका ध्यान रखें। राशन कार्ड धारक को अनावश्यक परेशान न किया जाए। शिकायत मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। सभी पात्रों को वृद्धावस्था, महिला विधवा पेंशन दिव्यांग पेंशन का लाभ शिविर लगाकर दिया जाए।
इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार, डीपीओ बुद्धि मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रताप सिंह सेनानी, डां आनंद शुक्ला , खंड विकास अधिकारी, विद्याशंकर कटियार, बीईओ शुचि गुप्ता सीडीपीओ भरखनी डा. पंकज कुमार, पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी, एपीओ श्री प्रकाश सिंह अधिकारी, कर्मचारी प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, टोडरपुर ब्लाक सभागार में उन्होंने पेंशन योजनाओं, आवासीय योजनाओं के बारे में जानकारी ली। प्रधानों के साथ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में वार्ता की। इस दौरान जिला विकास अधिकारी राजितराम मिश्र, परियोजना निदेशक राजेंद्र श्रीवास, ब्लाक प्रमुख रामबाबू त्रिवेदी भी मौजूद रहे।