फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ड्रोन कैमरे से पांडु नदी की कराई जाएगी वीडियोग्राफी

ड्रोन कैमरे से पांडु नदी की कराई जाएगी वीडियोग्राफी

Fri, 21 Dec 2018 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
ड्रोन कैमरे से पांडु नदी की कराई जाएगी वीडियोग्राफी
कानपुर देहात। कलक्ट्रेट सभागार में जिला नदी कायाकल्प समिति की बैठक हुई, जिसमें पांडु नदी को वास्तविक स्वरूप में लाने के लिए योजना बनाई गई। नदी के वर्तमान स्वरूप की ड्रोन कैमरे से वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके बाद उसकी गहराई से लेकर चौड़ाई तक वास्तविक स्वरूप लौटने के लिए कार्ययोजना बनेगी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ महेंद्र कुमार राय ने कहा कि शासन ने नदियों के संरक्षण के लिए निर्देश दिए हैं, जिसके तहत जिले में सबसे पहले पांडु नदी का जीर्णोंद्धार कराया जाना है। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग की देखरेख में पूरा कार्य कराया जाएगा। सबसे पहले नदी के वीडियोग्राफी ड्रोन कैमरे से कराई जाएगी। इसके बाद नदी की वास्तविक गहराई का पता लगाकर उसमें जमा सिल्ट हटवाने का काम किया जाएगा। नदी के दोनों ओर पौधरोपण के लिए वन विभाग को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। नदी के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले तालाब झील आदि को नदी से जोड़ने के लिए काम किया जाएगा, जिससे ओवरफ्लो होने पर उनका पानी नदी में जा सके। तालाबों व झीलों से नदी तक नाला बनाए जाएंगे। इसके लिए पंचायती राज विभाग काम करेगा। जिन ग्राम पंचायतों के क्षेत्र में नदियों का हिस्सा आता है, वहां मनरेगा के श्रम बजट में नदियों के कार्य को शामिल कराने के लिए कहा गया। इसके साथ ही एसडीएम को निर्देश दिए गए कि उन गांवों की सूची उपलब्ध कराई जाए जहां पांडु निकली हो, उन ग्राम पंचायतों की बैठक कर नदियों के जीर्णोद्धार की योजना तैयार की जा सके। बैठक के दौरान डीडीओ अभिराम त्रिवेदी, डीएफओ ललित गिरि, अधिशासी अभियंता सिंचाई भूमि संरक्षण अधिकारी आदि समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed