फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   प्रसूता की मौत के मामले में लापरवाही पर नर्सिंग होम सीज

प्रसूता की मौत के मामले में लापरवाही पर नर्सिंग होम सीज

Thu, 18 Oct 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
प्रसूता की मौत के मामले में लापरवाही पर नर्सिंग होम सीज
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे में सोमवार को एक नर्सिंग होम में प्रसूता की मौत के मामले में लापरवाही उजागर होने पर नर्सिंग होम के मालिक व उनके अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ डिप्टी सीएमओ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर नर्सिंग होम को सीज कर दिया है। बिना पंजीयन के नर्सिंग होम के संचालन का खुलासा होने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है।
विज्ञापन

हाईवे पर आरटीओ दफ्तर के सामने संचालित अंजलि हॉस्पिटल में पतारी गांव की प्रसूता रेनू देवी (22) की मौत हो गई थी। घटना के बाद वहां मौजूद स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार हो गया था। इसके बाद परिजनों ने 12 घंटे तक शव अस्पताल में रखकर हंगामा किया था। मामले में स्वास्थ्य विभाग पर्दा डालने की कोशिश कर रहा था। इसकी जानकारी पर डीएम राकेश कुमार सिंह ने सीएमओ हीरा सिंह को जांच कर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि बिना पंजीयन के ही नर्सिंग होम का संचालन हो रहा था। इधर मृतका की मां सोना देवी ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर बीते रविवार को वह पुत्री को जिला अस्पताल ले गई थी। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया था लेकिन अस्पताल परिसर में मिले अंजली हास्पिटल के लोगों ने उसे गुमराह करके अपने अस्पताल ले गए। उससे ऑपरेशन होने की बात कह 50 हजार रुपये जमा करा लिए गए लेकिन वहां न तो डाक्टर थे और न ही कोई प्रशिक्षित स्टाफ था। देर रात प्रसव पीड़ा होने पर उसका उपचार नहीं किया गया जिससे उसकी मौत हो गई। बुधवार को एसडीएम आनंद कुमार सिंह, डिप्टी सीएमओ महेंद्र जतारया, निरीक्षक उमाकांत ओझा पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और उसकी वीडियो ग्राफी कराने के बाद सीज कर दिया। वहीं, देर शाम डिप्टी सीएमओ की तहरीर पर अस्पताल मालिक कृपाशंकर पांडेय व उनके अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मकान मालिक को भी नोटिस दी जाएगी। बिना पंजीयन के अपने मकान में उन्होंने हॉस्पिटल संचालन की अनुमति कैसे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed