{"_id":"5bc39c42bdec2269345629d0","slug":"111539546178-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्हौर के एटीएम खाली, ग्राहक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्हौर के एटीएम खाली, ग्राहक परेशान
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर (कानपुर)। कस्बे की बैंकों के एटीएम कैश की कमी और अन्य प्रकार की तकनीकी समस्याएं होने के कारण बैंक ग्राहकों को एटीएम का लाभ नहीं मिल पा रहा है। एटीएम ठीक से काम न करने के कारण लोग बैंकों में लाइन लगाकर धन निकासी को मजबूर हैं।
कस्बे में कई बैंकों के एटीएम हैं, लेकिन उनमें पर्याप्त कैश नहीं रहता है। शनिवार और रविवार को बैंकों में बंदी के कारण कस्बे के सभी एटीएम शोपीस बने रहे। एटीएम कार्डधारक एक एटीएम बूथ से दूसरे बूथ पर चक्कर लगाते रहे। कुछ देर के लिए एक निजी बैंक का एटीएम चला भी लेकिन कुछ ही देर में कैश खत्म हो गया। एटीएम खराब होने से सर्वाधिक समस्याएं कस्बे में रहने वाले स्टूडेंट्स, व्यापारियों, गृहणियों को हो रही है। कस्बा निवासी आशीष मिश्रा, मुकेश कुमार, अतुल शुक्ला, आशीष यादव चटरू, सौरभ शर्मा, नरेंद्र मिश्रा नवले, हरिओम भदौरिया आदि ने बताया कि त्योहारी माह होने और क्षेत्र में आलू, सरसों आदि की बुआई शुरू होने के कारण धन की जरूरत है, लेकिन एटीएम खराब होने से लोग अपने ही धन की निकासी नहीं कर पा रहे हैं। सभी ने जिला प्रशासन से एटीएम में पर्याप्त कैश लगवाने की मांग की।