फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   छह महीने पहले खोदवाए गड्ढे, नहीं बने शौचालय

छह महीने पहले खोदवाए गड्ढे, नहीं बने शौचालय

Tue, 09 Oct 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
छह महीने पहले खोदवाए गड्ढे, नहीं बने शौचालय
भीतरगांव (घाटमपुर)। विकास खंड के ओडीएफ घोषित कर दिए गए कुम्हऊपुर गांव में अभी तक 72 शौचालयों का निर्माण कार्य अधूरा है। इनमें कई ऐसे हैं भी हैं जिनके गड्ढे (टैंक) छह महीने पहले खोदकर डाल दिए गए थे। बनने का इंतजार करते थक चुके लाभार्थी अब उनका प्रयोग घर के कूड़ा का निस्तारण करने के लिए कर रहे हैं। और छोटे बच्चे उनके भीतर कूदकर खेल रहे हैं। ग्राम प्रधान पति राकेश तिवारी ने बताया कि उन्होंने गांव पंचायत में तकरीबन 50 शौचालय मौरंग-सीमेंट दुकानों से उधार लेकर बनवाए हैं। जबकि, लाभार्थियों के खातों में अभीतक एक भी किश्त नहीं भेजी गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी मो. यासीन ने बताया कि घर के बाहर पत्नी साजदा के साथ मिलकर शौचालय का टैंक खोदा था। लेकिन, अनुदान की किस्त न मिलने से निर्माण कार्य पूरा नहीं पाया है। उसके पड़ोसी रामप्रसाद पासी और जगदीश पासी का भी ऐसा ही हाल है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण पर 12 हजार रुपये की अनुदान राशि मिलने की खुशी में उन्होंने अपने घरों के बाहर गड्ढे खोद डाले थे। लेकिन, अब पछता रहे हैं।
विज्ञापन

नीलम सविता ने बताया कि उसने जनवरी-फरवरी के महीने में गड्ढा खोदवाया था और उसको निजी खर्च से पक्का भी करवा दिया है। लेकिन, किश्त न मिलने से निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। रहमतुन ने बताया कि उसका शौचालय भी नहीं बन पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed