{"_id":"5ab2a3204f1c1b27088b6720","slug":"111521656608-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब सूखे, मवेशियों को पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब सूखे, मवेशियों को पानी का संकट
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। गर्मी ने दस्तक दे दी है, लेकिन सिंचाई व नलकूप विभाग सूखे तालाबों को भराने की सुधि नहीं ले रहा है। जिले के अधिकतर तालाब सूखे पड़े हैं। पशु-पक्षियों को पानी पीने की अभी से समस्या शुरू हो गई है।
जिले में 1045 तालाब हैं, जिसमें 80 फीसदी तालाब सूखे पड़े हैं। 20 फीसदी तालाबों में नहर और निजी नलकूप से पानी भरा हुआ है। सूखे तालाबों में धूल उड़ रही है। घुमंतू मवेशियों को अभी से पानी पीने का संकट शुरू हो गया है। पानी भरने के जिम्मेदारी नलकूप खंड, रामगंगा नहर, निचली गंगा नहर और ग्राम पंचायतों को दी गई है। अभी तक किसी विभाग ने पानी भराने की सुधि नहीं ली है। घुमंतू मवेशी अपनी प्यास बुझाने के लिए निजी नलकूप के आसपास दिखाई देते हैं। किसान अपने नलकूपों के नजदीक के तालाब व गड्ढों में पानी भरे रहते हैं।
सीडीओ एसपी आनंद ने बताया कि सूखे तालाबों में पानी भराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। लक्ष्य के अनुसार सिंचाई विभाग, नलकूप विभाग को पानी भराना है।