{"_id":"5a89c56c4f1c1b8e238b95a6","slug":"111518978412-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता से किए वादे पूरा करे योगी सरकार-आजम खां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता से किए वादे पूरा करे योगी सरकार-आजम खां
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। एक कार्यक्रम में आए समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व कबीना मंत्री आजम खां ने कहा कि सूबे की सरकार ने जो बजट पेश किया है, वह सिर्फ मुस्लिम समाज को नीचा दिखाने के लिए है। पंजाब नेशनल बैंक मुंबई में हुए घोटाले के सवाल पर कहा कि भाजपा सरकार में पीएनबी जैसे घोटाला होना आम बात हो गई है। कहा कि कासगंज दंगा पीड़ितों को भाजपा सरकार अभी तक न्याय नहीं दिला पाई। पीड़ित न्याय के लिए भटक रहे हैं।
फतेहगढ़ निवासी डा. एमएच सिद्दकी की पुत्री की रुकाई रस्म में रविवार शाम को शिरकत करने आए पूर्व कबीना मंत्री आजम खां ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार मुस्लिमों को नीचा दिखाने का काम कर रही है। सरकार की ओर से पेश किया गया सूबे का आम बजट इसकी साफ गवाही दे रहा है। देश की बहुत बड़ी आबादी भूखी-नंगी
घूम रही है। भाजपा सरकार ने चुनाव के समय बेरोजगारों को नौकरी देने व हर हाथ को काम देने का वादा किया था। भाजपा सरकार पहले युवाओं को खाना और नौकरी दे। इसके बाद मुस्लिमों के हितों के बारे में सोचे। पंजाब नेशनल बैंक के हुए घोटाले और नीरव मोदी के विदेश भागने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसे घोटाले तो देश में होना आम बात है। इससे देश की जनता को कोई फर्क नहीं पड़ता है। नीरव मोदी अपने आप से विदेश नहीं गया है,
विज्ञापन
बल्कि उसे भगाया गया है। इसके पीछे भी सत्ताधारी दल में बैठे उसके आकाओं का हाथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हालत दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। जिसका उदाहरण कासगंज में हुआ दंगा है। जिसके पीड़ितों को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है।
जनता से किए गए वादे पूरे करे भाजपा सरकार - आजम खां
प्रदेश सरकार का बजट मुस्लिमों को नीचा दिखाने के लिए
कासगंज दंगा पीड़ित अभी भी न्याय के लिए लगा रहे चक्कर
अमर उजाला ब्यूरो