फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   आधार कार्ड लेकर आएंगे कक्ष निरीक्षक और परीक्षार्थी

आधार कार्ड लेकर आएंगे कक्ष निरीक्षक और परीक्षार्थी

Sat, 03 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड लेकर आएंगे कक्ष निरीक्षक और परीक्षार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। छह फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं को सफलतापूर्वक संचालित कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। इसे लेकर बोर्ड की ओर से केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस बार कक्ष निरीक्षक और परीक्षार्थी आधार कार्ड साथ लेकर आएंगे।

जिलाधिकारी ने गुरुवार की शाम केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। 14 निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। उनमें परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र की छाया प्रति अपने केंद्र पर सुरक्षित रखने, परीक्षार्थियों के वाहन परीक्षा केंद्र से 100मीटर की दूरी पर खड़े कराए जाने, परीक्षा केंद्र के गेट पर एक क्लॉक रूम की स्थापना करने, परीक्षा केंद्र के गेट पर ही परीक्षार्थी की तलाशी लेने, लड़कियों की तलाशी महिला कर्मचारियों से ही करना शामिल हैं।
विज्ञापन



बैठक में केंद्र व्यवस्थापकों को इस बात के निर्देश भी दिए गए कि विद्यालय के प्रबंधक परीक्षा केंद्र में प्रवेश न कर सकें। परीक्षा अवधि के दौरान वह 200 मीटर दूर रहें। परीक्षा केंद्र पर किसी भी कर्मचारी/ छात्र/ छात्राओं का निवास नहीं होने, संबधित विषय की परीक्षा के दौरान विषय अध्यापकों की ड्यूटी न लगाये जाने,बेसिक शिक्षा विभाग से नियुक्त कक्ष निरीक्षकों से उनके विषय के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुये उनकी ड्यूटी परीक्षा कक्ष में लगाये जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र के साथ अपना आधार कार्ड लाए इसकी सूचना पहले से ही नोटिस बोर्ड एवं अन्य साधनों से प्रदान की जाएगी। आधार कार्ड न लाने वाले परीक्षार्थी को परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा। अगले दिन की परीक्षा के दौरान आधार कार्ड लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा केंद्र पर अध्यापकों की रोजाना बायोमीट्रिक उपस्थिति लेंगे। परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षक भी आधार कार्ड अनिवार्य रूप से रखेंगे। परीक्षा केन्द्र पर कोई भी मोबाइल फोन,घड़ी या इलेक्ट्रानिक आइटम किसी भी कक्ष निरीक्षक,परीक्षार्थी या परीक्षा में लगे किसी भी कर्मी के पास परीक्षा अवधि में नहीं होना चाहिए। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. देवेंद्र प्रकाश ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों से दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा है।

-बोर्ड परीक्षा की गाइड लाइन जारी, 14 निर्देशों का पालन करना होगा
-परीक्षा केंद्र पर क्लॉक रूम की होगी स्थापना, प्रबंधकों पर भी लगी रोक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed