फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सपा खेमे से दो ने की क्रास वोटिंग

सपा खेमे से दो ने की क्रास वोटिंग

Wed, 23 Aug 2017 12:35 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
सपा खेमे से दो ने की क्रास वोटिंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। भाजपा समर्थित दीपू सिंह के साथ आए दस सदस्यों के मतदान के बाद जब सपा के भी दस मत पड़ गए तो लग रहा था रस्साकसी में चुनाव फंसा है। हालांकि कई लोग क्रास वोटिंग का दावा कर रहे थे। लेकिन दोनों खेमा जीत का दावा कर रहे थे। नतीजे से साफ हो गया है कि सपा के किसी दो सदस्य ने क्रास वोटिंग की है।

मंगलवार सुबह 10:45 के करीब दीपू सिंह गाड़ी से मुख्यालय मतदान करने पहुंचे तो उनके साथ दस सदस्य थे। दीपू को मिलाकर 11 सदस्य अंदर चले गए। दीपू के साथ मंजू सिंह, अरविंद कुमार, शरद कुमार सिंह, उर्मिला देवी, विश्वजीत प्रताप, महेंद्र पाल, रामकांती, रेखारानी, उमा देवी व प्रीती पहुंचीं थीं।
विज्ञापन


इसके बाद स्पष्ट हो गया था कि बीजेपी के पास कुल 11 सदस्य हैं। दो सदस्यों को जेल से मतदान की अनुमति न मिलने से कुल 21 सदस्यों को मतदान करना था। इससे स्पष्ट हो गया कि सपा के साथ दस ही सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशियों के बाद सपा के पूर्व मंत्री मो.इरशाद अपनी सदस्य पत्नी गुलनाज बेगम को लेकर कार से पहुंचे और कुछ ही देर में मतदान कर लौट गए। दोपहर 1:45 बजे के करीब सपा प्रत्याशी कल्लू यादव कार से पहुंचे।

उनके साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह, ममता, उर्मिला, जितेंद्र, प्रशांत पाल, नीलम, पुष्पेंद्र कठेरिया व शिवसिंह पाल पहुंचे। इसके बाद सपा के सदस्यों ने मतदान किया।


इसके बाद से क्रास वोटिंग का अनुमान लगाया जा रहा था। जब परिणाम आए तो क्रास वोटिंग का मामला ही निकला। सपा के खेमे से दस सदस्य में से आठ ही मत निकले। सपा के खेमे में से दो सदस्यों ने क्रास वोटिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed