फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   किसान के बैंक खाते से 19.50 लाख निकाले

किसान के बैंक खाते से 19.50 लाख निकाले

Fri, 18 Aug 2017 12:43 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
किसान के बैंक खाते से 19.50 लाख निकाले
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शुक्लागंज। राजधानी मार्ग स्थित सेंट्रल बैंक में एक वृद्ध किसान के बचत खाते से फर्जी चेकों के जरिये तीन बार में 19.50 लाख रुपये की रकम निकाल ली गई। बैंक पहुंचे किसान को जब यह जानकारी मिली तो वह वहीं बेहोश हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।


गड़रियन पीपरखेड़ा निवासी रूपलाल किसान हैं। उनका सेंट्रल बैंक की स्थानीय शाखा बचत खाता है। उनके खाते में 14 जून 2017 तक 19,73,055 रुपये थे। गुरुवार को जब वह अपना खाता चेक करने पहुंचा तो खाते में सिर्फ 24,255 रुपये ही थे। रूपलाल ने बताया कि बुधवार को बैंक से एक कर्मचारी उनके घर आया। उसने उनसे पूछा कि क्या उसने चेक बुक जारी कराई है। जिस पर उन्होंने कर्मचारी को बताया कि न तो चेक बुक और न ही एटीएम कार्ड लिया है। इस पर
विज्ञापन



कर्मचारी ने अगले दिन गुरुवारको बैंक में बुलाया। बैंक के बुलाने पर वह गुरुवार को वहां पहुंचे और पास बुक में इंट्री कराई। तब उन्हें पता चला कि फ र्जी चेकों के माध्यम से उनके खाते से तीन बार में 19.50 लाख रुपये की रकम निकाली गई है। पहली चेक 30 जून को आशीष कुमार के नाम से कटी थी। इसके जरिये 7 लाख 50 हजार रुपये, दूसरी चेक संख्या राघवेंद्र के नाम से जिसमें 9 लाख 50
विज्ञापन
विज्ञापन



हजार रुपये और तीसरी चेक सुरेंद्र प्रताप के नाम से हस्तांतरित हुई। इसके जरिये 2 लाख 50 हजार रुपये निकाले गए। बैंक मैनेजर ए.के. पोरवाल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जानकारी पुलिस को दे दी है। वहीं कोतवाल संजय पांडे ने बताया कि एक माह के भीतर इसी बैंक में जालसाजी की यह दूसरी घटना है। घटना की जांच- पड़ताल की जा रही है।


किसान के बैंक खाते से निकाले 19.50 लाख
शुक्लागंज सेंट्रल बैंक में तीन बार चेक से निकाली रकम
खाते से रकम गायब होने की सूचना पर बेहोश हुआ किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed