फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कई अधिकारी, कर्मचारी मिले गैरहाजिर

कई अधिकारी, कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Sun, 25 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
कई अधिकारी, कर्मचारी मिले गैरहाजिर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। उपजिलाधिकारी सदर रमेश चंद्र यादव ने शनिवार को विभागों में छापेमारी की। इसमें आबकारी, मनोरंजन कर अधिकारी और पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसकी रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी है।

शनिवार सुबह करीब 10 बजे कोषागार में निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम सदर को वहां वरिष्ठ कोषाधिकारी समेत सभी कर्मचारी अपनी पटलों में उपस्थित मिले। इसके बाद एसडीएम ने कलक्ट्रेट के कार्यालयों का निरीक्षण किया। यहां ऊषा कुमारी और सलमा खातून का अवकाश प्रार्थना पत्र उपस्थित रजिस्टर में रखा मिला। लेकिन वह किसी अधिकारी द्वारा स्वीकृत नहीं किया गया था।
विज्ञापन


सहायक चकबंदी अधिकारी अंतिम अभिलेख कार्यालय में एसडीएम को सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। सहायक चंकबंदी कार्यालय याकूतगंज के निरीक्षण में चकबंदीकर्ता रामदत्त अनुपस्थित मिले। चतुर्थश्रेणी कर्मचारी संजीव प्रकाश तिवारी और रामकृष्ण शर्मा के उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी कार्यालय के निरीक्षण में जिला आबकारी अधिकारी अनुपस्थित मिले। मनोरंजन कर अधिकारी भी अपने कार्यालय में नहीं थे। यहां के कर्मचारियों ने बताया कि मनोरंजन कर अधिकारी के पास मैनपुरी जिले का भी चार्ज है। इस कारण वह शनिवार को मैनपुरी कार्यालय में गए है।


बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कार्यालय में लिपिक ममता प्रसूति अवकाश पर मिली। चतुर्थश्रेणी कर्मचारी अब्दुल वसीम अनुपस्थित मिले। जिला निर्वाचन कार्यालय में निरीक्षण में वरिष्ठ लिपिक लक्ष्मीकांत अर्जित अवकाश पर होने की जानकारी दी गई। एसडीएम ने रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेज दी है।

-एसडीएम ने विभागों में की छापेमारी
-निरीक्षण आख्या जिलाधिकारी को भेजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed