फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   डाक्टर लगवाते रहे चक्कर, नवजात की चली गई जान

डाक्टर लगवाते रहे चक्कर, नवजात की चली गई जान

Mon, 12 Jun 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
डाक्टर लगवाते रहे चक्कर, नवजात की चली गई जान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। जिला अस्पताल के सिक न्यू बार्न केयर यूनिट(एसएनसीयू) में रविवार सुबह डाक्टर न मिलने पर नवजात को कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर कानपुर हैलट पहुंचे। लेकिन हैलट में एसएनसीयू वार्ड फुल होने से डॉक्टर ने कानपुर उर्सला के लिए रेफर कर दिया।

उर्सला ले जाते समय नवजात की मौत हो गई। इसके बाद परिजन दोपहर को नवजात का शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया। पिता ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसके बाद पीड़ित ने डीएम से शिकायत की तो सीएमओ आनन-फानन जांच करने पहुंचे। सीएमओ की जांच में डाक्टर अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन



शहर के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी संतू की पत्नी रीतू को शनिवार देर रात घर पर ही प्रसव हुआ था। रविवार सुबह चार बजे अचानक नवजात बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हुई तो संतू उसे लेकर जिला अस्पताल के एसएनसीयू आया। ड्यूटी पर मौजूद डा. रामखिलावन ने बच्चे को भर्ती किया और इलाज शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे की हालत में सुधार हुआ। सुबह आठ बजे डा. रामखिलावन की ड्यूटी समाप्त हो गई तो वह चले गए। छह घंटे इलाज के बाद डॉक्टर के जाते ही बच्चे की हालत बिगड़ गई। दूसरी शिफ्ट के डा. वीके गुप्ता के समय से एसएनसीयू न आने पर स्टाफ ने उन्हें फोन लगाया लेकिन उनका फोन नहीं मिला। इसपर स्टाफ ने भर्ती करने वाले डाक्टर से फोन पर बात की।

बच्चे की हालत गंभीर देख डाक्टर ने कानपुर हैलट रेफर करने के लिए बोल दिया। बच्चे को रेफर करने के बाद परिजन उसे लेकर कानपुर हैलट पहुंचे। जहां डाक्टर ने वार्ड फुल होने की बात कहकर उर्सला के लिए रेफर कर दिया। उर्सला ले जाते समय नवजात ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

बच्चे की मौत से नाराज परिजन शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पिता संतू व अन्य परिजन डीएम से मिले और घटना की जानकारी दी। डीएम अदिति सिंह के निर्देश पर सीएमओ डा. राजेंद्र प्रसाद एसएनसीयू जांच करने पहुंचे।


यहां उन्होंने महिला सीएमएस डा. सरोज श्रीवास्तव से डा. वीके गुप्ता की लोकेशन पूछी तो उन्हें भी डाक्टर की जानकारी नहीं थी। इस पर फोन पर ही उन्होंने सीएमएस को फटकार लगाई। यहां उन्हें डाक्टरों का ड्यूटी रोस्टर भी बना नहीं मिला। सीएमओ ने जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी है।

- एसएनसीयू के स्टाफ ने दूसरे डाक्टर से बात कर नवजात को किया कानपुर रेफर
- कानपुर हैलट में एसएनसीयू फुल होने से डाक्टर ने भेजा उर्सला, रास्ते में मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed