फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   111 people notice for possession in land, one died due to heart attack

खलिहान की जमीन पर काबिज 111 लोगों को नोटिस दिए जाने से मचा हड़कंप, एक की हृदय गति रुकने से मौत

Tue, 03 Dec 2019 02:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Dec 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
111 people notice for possession in land, one died due to heart attack
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में खलिहान की जमीन पर काबिज 111 लोगों को नोटिस दिए जाने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद एक वृद्ध की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। यह घटना दिबियापुर थाना क्षेत्र के उमरी गांव की है।
विज्ञापन


तहसीलदार लेखपाल द्वारा नोटिस दिए जाने पर एक रिटायर शुगर मिल कर्मचारी नमोनरायण मिश्रा (60) पुत्र विजय बहादुर निवासी उमरी की ह्दय गति रुकने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सोमवार को हुई नापजोख के बाद मृतक का मकान भी खलिहान की जमीन की जद में आ रहा था।
विज्ञापन

इसके चलते उनकी रात में हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला बढ़ता देख संबंधित थाने की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है। 

लेखपाल रामनरेश गुप्ता का कहना है कि न तो मृतक को कोई नोटिस दिया गया और न ही मृतक के मकान की नापजोख हुई। आरोप मनगढ़ंत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed