{"_id":"5cf40126bdec22071035921a","slug":"11-toppers-from-kanpur-in-csjmu-phd-entrance-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएसजेएमयू प्रशासन ने जारी किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम, कानपुर के 11 टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसजेएमयू प्रशासन ने जारी किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम, कानपुर के 11 टॉपर
Mon, 03 Jun 2019 12:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
सीएसजेएमयू (प्रतीकात्मक तस्वीर )
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) प्रशासन ने रविवार को पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। 24 विषयों में कुल 26 छात्रों ने अपने-अपने विषय में यह परीक्षा टॉप की है। ड्राइंग एंड पेंटिंग और एमए एजुकेशन विषय में संयुक्त रूप से दो-दो टॉपर हैं।
ओवरऑल टॉपर्स की सूची में से सबसे अधिक 11 मेधावी अपने कानपुर शहर के हैं। रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने परिणाम जारी करते हुए बताया कि सभी विषयों में कुल 354 अभ्यर्थियों ने परीक्षा क्वालीफाई किया है। अब इन छात्रों को दाखिले के लिए साक्षात्कार देना होगा।
पहली बार विश्वविद्यालय की तरफ से 15 मई को कराई गई पीएचडी की प्रवेश परीक्षा में कुल 3811 परीक्षार्थियों ने शिरकत की थी। प्रवेश परीक्षा के लिए करीब 5500 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से सीटों का ब्योरा और रिसर्च गाइड की सूची जारी न किए जाने से खफा शेष छात्रों ने परीक्षा ही नहीं दी थी।
विज्ञापन
302 जेआरएफ सीधे देंगे इंटरव्यू
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अलग-अलग 24 विषयों के यूजीसी-नेट जेआरएफ क्वालीफाई करने वाले 302 छात्रों को चिन्हित किया गया है जिन्हें सीधे इंटरव्यू में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। इन छात्रों को लिखित परीक्षा से छूट दी गई थी। इस प्रकार प्रवेश के लिए अब कुल 656 अभ्यर्थी साक्षात्कार में हिस्सा लेंगे।