फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   11 students of HBTU expelled from mid semester examination for indiscipline

Kanpur News: अनुशासनहीनता में एचबीटीयू के 11 छात्र मिड सेमेस्टर परीक्षा से निष्कासित

Wed, 08 Oct 2025 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
11 students of HBTU expelled from mid semester examination for indiscipline
कानपुर। हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) में अनुशासनहीनता का मामला सामने आया है। नमस्कार न करने पर बीटेक तृतीय और चतुर्थ वर्ष के छात्रों के बीच नशे में जमकर हुई मारपीट के मामले में विवि प्रशासन ने 11 छात्रों को मिड-सेमेस्टर परीक्षा से लेकर संस्थान की हर गतिविधि और पद से निष्कासित कर दिया है। तीन छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित करने का आदेश भी जारी किया है। यह कार्रवाई फिलहाल प्राथमिक जांच के आधार पर की गई है। अंतिम निर्णय जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद लिया जाएगा।
विज्ञापन

सभी छात्रों को 15 दिन तक बागवानी का कार्य करने का दंड दिया गया है। गुरुदेव चौराहे के पास 19 सितंबर को तृतीय और चतुर्थ वर्ष के छात्रों के बीच नमस्कार न करने पर विवाद हो गया था। वहां मारपीट करने के बाद जब छात्र रमन हॉस्टल पहुंचे तो विवाद और बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट और गालीगलौज हुई। इस दौरान दो छात्रों को सिर में चोटें आईं। सूचना पर सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया था।
विज्ञापन

डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर अलक कुमार सिंह ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया 11 छात्र दोषी पाए गए हैं। इनमें सात छात्र तृतीय वर्ष के हैं जिनमें पार्थ वर्मा (मैकेनिकल), अभिनंदन सिंह सेंगर, अभिषेक (मैकेनिकल), सुधांशु (केमिकल), निर्भय सिंह (ऑयल टेक्नोलॉजी), शशांक सोनी (प्लास्टिक) और हर्ष मिश्रा (केमिकल) हैं। चतुर्थ वर्ष के चार छात्र शिवम सिंह (केमिकल), अखिल कुमार सिंह (इलेक्ट्रॉनिक्स), सूरज कुमार सोनकर (केमिकल) और देव चौधरी (इलेक्ट्रिकल) दोषी पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. सिंह ने कहा कि अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रथम दृष्टया जांच में सभी छात्रों को सत्र 2025-26 की मिड-सेमेस्टर परीक्षा और विश्वविद्यालय की अन्य सभी गतिविधियों से निष्कासित किया है। पार्थ वर्मा, अभिनंदन सिंह सेंगर और अभिषेक को छात्रावास की सुविधाओं से भी पूर्ण सत्र के लिए निष्कासित किया गया है। कोई शुल्क वापसी भी नहीं होगी। रिपोर्ट आने के बाद दोषी छात्रों पर और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर इनमें से कोई छात्र विवि की किसी गतिविधि में शामिल है तो उसे तत्काल हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed