फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   11 jamati stayed for 13 days in Gajner and Santha's mosque, four corona positive

यूपी: गजनेर-सैंथा की मस्जिदों में 13 दिन रुके थे 11 जमाती, चार पॉजिटिव, संपर्क में आए थे 32 लोग

Fri, 03 Apr 2020 10:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 03 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
11 jamati stayed for 13 days in Gajner and Santha's mosque, four corona positive
तब्लीगी जमात के कोरोना पॉजिटिव हैलट लाए गए - फोटो : amar ujala
कानपुर में तब्लीगी जमात के जिन चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वे कानपुर देहात के गजनेर की मस्जिद में भी रुके थे। जमात के कुल 11 लोग यहां 13 दिन रुके थे। जमातियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एसडीएम व सीओ स्वास्थ्य टीम लेकर गजनेर पहुंचे।
विज्ञापन


वहां मस्जिद व आसपास के 22 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। जमात के सदस्यों के तीन दिनों तक सैंथा की मस्जिद में भी रुकने पर वहां के 10 लोगों का परीक्षण भी किया गया। जांचे गए सभी 32 लोग स्वस्थ पाए गए। उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन


 

अब दोनों मस्जिदों व आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज कराया जाएगा। गजनेर स्थित मस्जिद में तब्लीगी जमात से जुड़े लोग 11 लोग 24 फरवरी को आए थे। इसके बाद वह सात मार्च तक रुके थे। इसी अवधि में जमात के लोग सैंथा गांव स्थित मस्जिद मेें भी तीन दिन तक रुके थे।

जमात के लोग मस्जिद व आसपास के लोगों के संपर्क में भी रहे थे। लोगों ने इसकी जानकारी गजनेर थाना पुलिस को दी थी। इसके बाद जमात से जुड़े लोगों के पहचान पत्र जमाकर छोड़ दिया गया था।

जमात के सभी सदस्य घाटमपुर क्षेत्र की एक मस्जिद में भी रुके थे। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार और जिला संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. यतेंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों मस्जिदों व आसपास के कुल 32 लोगों की जांच की गई है। सभी सामान्य पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed