{"_id":"5a0735704f1c1b6a678baf4d","slug":"11-fishermen-of-banda-caught-by-pakistani-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी सैनिकों के हत्थे चढ़े बांदा के 11 मछुआरे, परिवारों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी सैनिकों के हत्थे चढ़े बांदा के 11 मछुआरे, परिवारों में मचा कोहराम
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछली पकड़ने पोरबंदर (गुजरात) गए 11 मछुआरों को पाकिस्तान सैनिकों ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। परिजन ठेकेदारों के जरिए पाकिस्तान में फंसे अपने पुत्र व पतियों की जानकारी ले रहे हैं। बांदा के तिंदवारी क्षेत्र के जसईपुर गांव के कई परिवार पोरबंदर (गजुरात) में समुद्री तट पर ठेकेदार के माध्यम से मछली पकड़ने का काम करते हैं।
गांव के रज्जू, राजू, पप्पू, अखिलेश, अमित, देवी शरण, ओमप्रकाश, बाबू, चंद्रप्रकाश, विक्रम, महेंद्र समेत दो दर्जन लोग इस समय गुजरात में हैं। बताया गया कि 2 नवंबर को यह सभी मछुवारे नाव से मछली पकड़ने के लिए पोरबंदर गए थे। पाकिस्तानी सीमा में पहुंचने को उनका भान तक नहीं हुआ। करीब तीन घंटे बाद पाकिस्तान के सैनिकों व अधिकारियों ने सभी मछुवारों को गिरफ्तार कर लिया। तट पर मौजूद ठेकेदार व साथी मछुवारों ने ओमप्रकाश के पिता भैरव को इसकी सूचना दी।
बताया कि करीब 11 मछुवारों को पाकिस्तान सेना ने अरेस्ट किया है। इधर, पीड़ित परिवारों के घरों में इसकी जानकारी लगी तो हड़कंप मच गया। उनके घर आने की आस लगाए महिलाओं के चेहरे उतर गए। दिन भर घरों में चूल्हे नहीं जले। प्रधान ज्ञान सिंह यादव ने बताया कि ठेकेदार से लगातार संपर्क किया जा रहा है।