फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   District 11 Kitchen Gas Agencies Fail

जिले की 11 रसोई गैस एजेंसियां फेल

Sat, 02 Apr 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
District 11 Kitchen Gas Agencies Fail
gas cylender, jhansi news - फोटो : demo pice
कानपुर। जिले की 11 रसोई गैस एजेंसियां ऑयल कंपनियों की रेटिंग में फेल हो गईं। ये एजेंसियां उपभोक्ताओं को बुकिंग के आठ दिन बाद भी सिलेंडर की आपूर्ति नहीं कर पाती हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी नीरज कनौजिया ने बताया कि तीन बार लगातार वन स्टार पाने वाली एजेंसियों के लाइसेंस रद करने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

जनवरी, फरवरी और मार्च माह में रसोई गैस आपूर्ति के आधार पर कराई गई रेटिंग में बिल्हौर गैस एजेंसी, मानस गैस एजेंसी, वाल्मिकी गैस एजेंसी, दूर संचार सहकारी एजेंसी, कुशवाहा गैस एजेंसी, अमित गैस एजेंसी, पनकी इंडेन गैस सर्विस, घाटमपुर इंडेन गैस सर्विस, मोहन इंडेन गैस सर्विस, ममता गैस और  कानपुर गैस एंड एलाइड को वन स्टार मिला है। इन सभी एजेंसियों की आपूर्ति काफी खराब रही है। नौ रसोई गैस एजेंसियों को फाइव स्टार मिला है। इन एजेंसियों ने 85 प्रतिशत आपूर्ति दो दिन के अंदर कर दी थी।
विज्ञापन


इस तरह होती रेटिंग
फाइव स्टार-85 प्रतिशत आपूर्ति दो दिन में    एक्सीलेंट
फोर स्टार-85 प्रतिशत आपूर्ति चार दिन में    गुड
थ्री स्टार-85 प्रतिशत आपूर्ति छह दिन में    एवरेज
टू स्टार-85 प्रतिशत आपूर्ति आठ दिन में    बिलो एवरेज
वन स्टार-85 प्रतिशत आपूर्ति आठ दिन बाद    पूअर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed