फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   10th class student dies after falling into a well police sent the body for postmortem

Hamirpur: कुएं में गिरने से 10वीं के छात्र की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 28 Feb 2025 03:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Feb 2025 03:11 PM IST
सार

Hamirpur News: पिता ने बताया कि कुएं में 40 से 50 फीट पानी भरा है। गोलू के गिरते वक्त वहां खेल रहे बच्चों ने यह घटना देखी और शोर मचाया। इसके बाद निकाल कर मुस्करा सीएचसी लाए, जहां डॉक्टर ने गोलू को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
10th class student dies after falling into a well police sent the body for postmortem
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले में कक्षा दसवीं के छात्र का नहाते वक्त पैर फिसलने से कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई। कस्बा थाना क्षेत्र के गांव ऐंझी निवासी अखिलेश राजपूत ने बताया कि उनका पुत्र जसवंत उर्फ गोलू (17) दसवीं का छात्र था। इस वर्ष कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा दे रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर के बाहर स्थित कुएं में नहा रहा था कि तभी उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरा।

विज्ञापन




उन्होंने बताया कि कुएं में 40 से 50 फीट पानी भरा है। गोलू के गिरते वक्त वहां खेल रहे बच्चों ने यह घटना देखी और शोर मचाया। इसके बाद निकाल कर मुस्करा सीएचसी लाए, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. मनुलिका वर्मा ने गोलू को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश तिवारी ने बताया कि शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed