फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   प्रधानाचार्य के घर से पांच लाख की चोरी

प्रधानाचार्य के घर से पांच लाख की चोरी

Thu, 04 Apr 2019 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
प्रधानाचार्य के घर से पांच लाख की चोरी
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव धन्नीपुर में प्रधानाचार्य के घर से चोर एक लाख नगद समेत तकरीबन पांच लाख का सामान समेट ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन



गांव धन्नीपुर निवासी जगत नारायण बाजपेई कस्टोलवा कस्बा के एमआरआरएस इंटर कालेज में प्रधानाचार्य हैं। उन्होंने बताया कि बीती रात किसी समय चोर घर के पीछे कच्ची दीवार के सहारे छत पर पहुंचे और वहां से घर के अंदर दाखिल हुए। रात करीब डेढ़ बजे उनकी नींद खुली तो उन्हें दरवाजा बाहर से बंद मिला। इस पर उन्होंने शोर मचाया तो बड़ा बेटा आशीष, छोटा बेटा आशुतोष व अनुराग कमरे में पहुंचे। इसके बाद जब वह लोग दूसरे कमरे में पहुंचे तो सामान बिखरा मिला।
विज्ञापन


चोर बरामदे में टंगे कपड़े में रखा एक लाख रुपया नगद व सोने-चांदी के जेवर समेत करीब पांच लाख का सामन ले गए। उन्होंने रात में ही पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस बुधवार सुबह पहुंची। कोतवाल अतुल तिवारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि कोतवाली क्षेत्र के बछौरा में तीन दिन पहले हुई लाखों की चोरी का पुलिस अभी खुलासा नहीं कर सकी है, अब यह दूसरी वारदात हो गई। इससे इलाकाई लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कोतवाली क्षेत्र के गांव धन्नीपुर में हुई वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed