{"_id":"5c018af8bdec2241563e41a6","slug":"101543604984-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर पड़ा रहा शव, वाहन कुचलते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर पड़ा रहा शव, वाहन कुचलते रहे
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रनियां। खान चंद्रपुर गांव में गुरुवार की देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक युवक का शव पड़ा मिला। हाईवे पर शव पड़ा रहने से तेज रफ्तार वाहन उसे रौंदते रहे। शव क्षत-विक्षत और सिर कुचला हुआ होने के कारण उसकी शिनाख्त तक नहीं हो सकी। करीब 1:15 पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने युवक की वाहन दुर्घटना में मौत होने की आशंका जताई। फिलहाल पुलिस शव पर मिले कपड़ों के आधार पर शिनाख्त करवाने का प्रयास कर रही है। रनियां चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। मृत युवक के शरीर पर काले रंग का लोअर, पीली टी शर्ट, छींटदार स्वेटर था। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। कई वाहन गुजरने के बाद मृतक का सिर नहीं बचा, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
वहीं, एनएचएआई एंबुलेंस प्रभारी विनीत यादव ने बताया कि रात 1:12 मिनट पर खान चंद्रपुर के पास हाईवे पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी, जिस पर करीब 1:15 बजे मौकी पर पहुंची एंबुलेंस ने शव को 2:02 बजे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
वहीं, एनएचएआई एंबुलेंस प्रभारी विनीत यादव ने बताया कि रात 1:12 मिनट पर खान चंद्रपुर के पास हाईवे पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी, जिस पर करीब 1:15 बजे मौकी पर पहुंची एंबुलेंस ने शव को 2:02 बजे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन