{"_id":"5ab545cb4f1c1b51408b4a3e","slug":"101521829323-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्या कर शव फंदे से लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की हत्या कर शव फंदे से लटकाया
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। दहेज लोभियों ने महिला की हत्या कर शव फांसी के फंदे से लटका दिया। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए बहन की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।
जिला फिरोजाबाद थाना नरकी के गांव हैदपुर निवासी अंशुल यादव ने 2015 में बहन बबली (22) की शादी कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव नगला रामकिशन निवासी संकेश यादव के साथ की थी। अंशुल ने बताया कि शादी के कुछ माह बाद ससुराली वालों ने बहन से एक लाख रुपये मायके से लेकर आने को कहा। बहन ने उन लोगों से
यह बात काफी समय तक छिपाई रखी। ससुरालीजनों ने बहन को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बताया कि कई बार ससुराल वालों को समझाबुझा शांत करा दिया। कुछ समय बाद फिर से बबली का उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। मायके पक्ष का आरोप है गुरुवार रात ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की हत्या गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव फांसी के फंदे से लटका दिया। अंशुल ने बताया कि ग्रामीणों
विज्ञापन
की सूचना पर वह अन्य लोगों के साथ बहन की ससुराल पहुंचा। शव देखकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सास को छोड़ कर अन्य लोग परिवार के अन्य लोग घर से भाग गए। कोतवाली पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस पति संकेश, ससुर बलवंत सिंह, देवर नीलम सिंह, ननद शीबू के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल राजेश पाठक का कहना है कि मृतका के भाई की तहरीर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महिला की हत्या कर शव फंदे से लटकाया
भाई की तहरीर पर पति समेत चार लोगों को खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
फिरोजाबाद निवासी युवती की 2015 में मोहम्मदाबाद के गांव हैदपुर में हुई थी शादी
अमर उजाला ब्यूरो