{"_id":"5a807b014f1c1bef7b8b69cd","slug":"101518369537-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोषाध्यक्ष की हत्या के बाद ऋण वसूली में फंसी अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोषाध्यक्ष की हत्या के बाद ऋण वसूली में फंसी अध्यक्ष
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जहानाबाद (फतेहपुर)। एक समिति के नाम कोषाध्यक्ष ने भैंस खरीदने के लिए लोन पास कराया। पहली किस्त में दो लाख रुपये ले लिए और भैंस नहीं खरीदी। उनकी हत्या हो जाने से समिति के लोगों की मुसीबत बढ़ गई। अब बैंक के ऋण वसूली पर जोर देने से समिति की अध्यक्ष व सचिव फंस गई हैं। दोनों ने रविवार को राज्यमंत्री जय कुमार जैकी के सामने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी ने रविवार को अपने जहानाबाद कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। मुसाफा गांव की स्वयं सहायता समूह की शिकायत आई। बताया गया भैंस पालन के लिए समूह बनाया गया था, अध्यक्ष छेद्दी देवी, सचिव कुंती देवी तथा कोषाध्यक्ष बलराम बने। बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक से भैंस खरीद के लिए पहली किस्त दो लाख रुपये निकाली गई। पर, भैंस समूह में नहीं आई। कुछ समय बाद बलराम की हत्या हो गई और समूह निष्क्रिय हो गया। बैंक ने ऋण वसूली के लिए आरसी काटा।
अध्यक्ष छेद्दी देवी ने बताया कि बलराम ने कब बैंक से धन निकाला, कहां खर्च किया, किसी भी सदस्य को नहीं बताया। न ही भैंस खरीदी गई। यही बात कुंती देवी ने भी बताई। अब बैंक हमें परेशान कर रहा है। मंत्री जैकी ने आश्वासन दिया कि उनके साथ न्याय होगा। अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत कर हल निकाला जाएगा। इसके अलावा ज्यादातर मामले राजस्व, पुलिस, बिजली, राशन, आवास, हैंडपंप के थे। ओलावृष्टि, अतिवृष्टि में मुआवजा न मिलने की शिकायतें भी रहीं। सार्वजनिक समस्या के निस्तारण के लिए संबंधित अफसरों को निर्देश दिया।