फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   डाकघर में लागू होगी नई व्यवस्था

डाकघर में लागू होगी नई व्यवस्था

Wed, 31 Jan 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
डाकघर में लागू होगी नई व्यवस्था

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उरई। डाकघर भी अब अपना बैंक खोलेगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। भवन में भी आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं इसके लिए अलग से स्टाफ की भी तैनाती की जा रही है।


सरकार ने डाकघरों की उपयोगिता को बढ़ाने के लिए डाकघरों में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के नाम से बैंक खोलने की तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए पूरे देश के 651 डाकघरों को शामिल किया गया है। उरई के मुख्य डाकघर को भी इसमें शामिल किया गया है। राजमार्ग स्थित मुख्य डाकघर में इसको लेकर काम जोरों से चल रहा है। इसके लिए भवन में भी आवश्यक बदलाव किए गए है।
विज्ञापन


स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। पोस्ट मास्टर रामजनम राम ने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में बैंक शुरू होने की उम्मीद है। स्टाफ की अलग से व्यवस्था ही गई है। इसकी भर्ती प्रक्रिया चल रही है। कुछ कर्मचारी डाकघर से लिए गए हैं कुछ की भर्ती बाहर से की गई है। सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। बताया कि डाकघर में केवल पचास रुपये में ही खाता खुल जाता है। इतना ही नहीं खाते में पैसा कम होने पर बैंक आपके जमा पैसे से पैसे काटना शुरू कर देते हैं। डाकघर में खाता खुलवाने पर पैसा कटने के डर से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पोस्ट मास्टर ने बताया कि अभी आरबीआई ने डाकघरों से संचालित होने वाले इंडिया पोस्ट पेंमेंट बैंकों को अपने उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार के लोन देने की अनुमति नहीं दी है। इस बैंक से अभी केवल पैसों का लेनदेन ही हो सकेगा।


सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के एटीएम का एक निश्चित इस्तेमाल के बाद उपयोग करने पर उसका शुल्क वसूलते हैं। जबकि डाकघर के एटीएम कार्ड से डाकघर के अलावा किसी भी बैंक से पैसा निकाला जा सकता है। साथ ही डाकघर के एटीएम कार्ड से पैसे का कितने ही वार लेनदेन करें डाकघर अपने उपभोक्ताओं से इसका कोई शुल्क नहीं लेता।

-दफ्तर का हो रहा कायाकल्प, स्टाफ भी बढ़ेगा
-लोन नहीं दे सकेगें डाकघर के बैंक
- पोस्ट आफिस के एटीएम में कोई चार्ज नहीं लगता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed