फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   गंगनहर में डूबने से किशोर की मौत

गंगनहर में डूबने से किशोर की मौत

Fri, 22 Sep 2017 12:03 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
गंगनहर में डूबने से किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खडिनी। क्षेत्र के ग्राम नगला दनुआ में निचली गंगनहर में अंधविश्वास के चलते नहाने गया एक किशोर पानी के तेज बहाव में बह गया। काफी देर तक परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे रहे, तब शव मिला। लोगों के मुताबिक, ऐसा माना जाता है कि गुरुवार को नहर में स्नान करने से चर्म रोग दूर हो जाते हैं। इसी अंधविश्वास के कारण हर गुरुवार को नहर के पानी में दूरदराज से सैकड़ों लोग डुबकी लगाने आते हैं।

गुरुवार को नगला दनुआ के पास निचली गंगनहर में स्नान करने के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही जुट गई। तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी अमन (16) पुत्र गिरीशचंद्र भी सुबह 8 बजे अपने परिजनों व साथियों के साथ स्नान करने आया था। नहर की पटरी पर कई लोग पानी में स्नान कर रहे थे। उसी समय अमन भी पानी में कूद गया। काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो साथ नहा रहे आशू पुत्र गुड्डू ने शोर मचाया। कई ग्रामीणों ने नहर में कूदकर अमन की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अमन के पिता गिरीशचंद्र बेसुध होकर वहीं गिर पड़े। घटना की जानकारी पाकर थानाध्यक्ष रामप्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्नानार्थियों को पानी में घुसने से मना किया तो कई महिलाएं पुलिस से भिड़ गईं और नहाने के लिए जबरन पानी में कूद गईं। इस पर पुलिस ने लाठी पटक कर ग्रामीणों को वहां से भगाया।
विज्ञापन


कान बहने से पीड़ित था अमन
खडिनी। तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी गिरीशचंद्र के पांच बेटियां और चार बेटे हैं, जिसमें अमन तीसरे नंबर का है। उसके पिता ने बताया कि पिछले कई सालों से अमन का कान बह रहा था। कई जगह इलाज के बाद भी उसे आराम नहीं मिला। नहर के पानी के बारे में सुनकर वह बेटे को नहलाने के लिए नगला दनुआ आए थे, लेकिन नहर के पानी के तेज बहाव में वह डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसों के बाद भी सो रहा प्रशासन
खडिनी। नहर के बारे में अंधविश्वास फैलने के बाद भी प्रशासन ने इसे रोकने के लिए अभी तक कोई कारगर इंतजाम नहीं किए हैं। खासतौर पर गुरुवार को यहां पुलिस तैनात नहीं रहती हैं। इससे पहले सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम हुसेपुर के एक युवक की भी मौत यहां डूबने से हो चुकी है।

गंगनहर में डूबने से किशोर की मौत
-अंधविश्वास के चलते हर गुरुवार को स्नान करने आते हैं सैकड़ों श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed