{"_id":"5942e01f4f1c1bd63d8b477c","slug":"101497554975-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबने से भाई-बहन की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबने से भाई-बहन की जान गई
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राजेपुर। पशुओं को चराने गए भाई-बहन गंगा में पानी पीने के दौरान डूब गए। गांव वाले जब तक दोनों को बचाने पहुंचे तब तक दोनों गहरे पानी में समा गए। करीब एक घंटे बाद दोनों को गंगा से बाहर निकाला। परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर पहुंचे। यहां डॉ. जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर राजस्व विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे और छानबीन की। पंचायतनामा भरने के बाद शवों को परिजनों के सौंप दिया गया।
कुबेरपुर गांव से करीब डेढ़ किमी दूर गंगा नदी बहती है। गुरुवार को कुबेरपुर निवासी तरुण कुमार क ा पुत्र अमित कुमार (14) व पुत्री सीता (12) अपनी बुआ की बेटी कुंती के साथ गाय चराने गंगा कटरी में गई थी। तरुण ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे सीता को प्यास लगी। इस पर वह पानी पीने के लिए गंगा किनारे पहुंची। पानी पीने के दौरान उसका पैर फिसल गया। इससे वह गंगा में डूबने लगी। उसे बचाने के लिए अमित भी गंगा में कूद गया। इससे वह भी गहरे पानी में चला गया। दोनों को डूबता देख कुंती चीखते हुए गांव की ओर दौड़ी।
घटना की जानकारी पर ट्रैक्टर में भरकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। खोजबीन शुरू की तो करीब एक बजे भाई व बहन को बाहर निकाला जा सका। आनन फानन में परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर पहुंचे। यहां डॉ. मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी ने चेकअप के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ दो बच्चों की मौत की खबर से मां सावित्री देवी रोकर बदहवास हो गई। परिवार में अब केवल पांच वर्षीय बेटा सुमित बचा है।
विज्ञापन
सूचना पर तहसीलदार शेखआलमगीर, राजस्व निरीक्षक मानवेंद्र सिंह, लेखपाल विकास दीक्षित, राम सिंह व सतेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। दरोगा सीएल दिवाकर ने भी घटनास्थल पर जाकर पंचायतनामा भरा। पोस्टमार्टम न कराने के लिए लिखकर देने पर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। तहसीलदार का कहना है कि पीड़ित परिवार की मदद के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। जूनियर हाईस्कूल कुबेरपुर में अमित कक्षा आठ व सीता कक्षा छह में पढ़ती थी।
पानी पीने के दौरान पैर फिसलने से बहन गंगा में गिरी, बचाने में भाई भी डूबा