फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   100 flag, if shown less cost then 'danda'

100 का झंडा, कम खर्च दिखाया तो पड़ेगा ‘डंडा’

Wed, 19 Jan 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
100 flag, if shown less cost then 'danda'
हमीरपुर। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी अधिकतम 40 लाख रुपये तक खर्च कर सकते हैं। इसके लिए आयोग ने समोसा-चाय से लेकर झंडे-बैनर होर्डिंग्स और वाहन खर्च तक की न्यूनतम धनराशि तय कर दी है। कपड़े का झंडा कम से कम 100 और फुलों की माला 30 रुपये की होगी। प्रति चाय और समोसा पर आठ-आठ रुपये से कम खर्च नहीं दिखाया जा सकेगा।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी एके शुक्ला ने बताया कि चुनाव का खर्च दिखाने के लिए प्रत्याशी को नया बैंक खाता खोलना होगा। इस खाते में चुनाव के चंदे की जमा धनराशि और प्रचार पर होने खर्च के लिए निकासी का हिसाब प्रशासन देखेगा। प्रचार सामग्री, वाहन से लेकर नाश्ते-भोजन तक के न्यूनतम दाम आयोग ने तय कर दिए हैं। जिस वस्तु के जितने दाम तय किए गए हैं, उससे कम खर्च नहीं दिखाया जा सकेगा।
विज्ञापन

एके शुक्ला ने बताया कि प्रत्याशी को प्रचार के दौरान प्रति 30 रुपये प्रति, आडियो कैसेट पर 100 व वीडियो कैसेट का खर्च 300 रुपये दिखाना ही होगा। होर्डिंग्स के न्यूनतम रेट 16 रुपये प्रति वर्ग फीट, 18 बाई 30 इंच के प्रति हजार पोस्टर पर 3500 रुपये, प्रति हजार पंपलेट पर 900 रुपये से कम का बिल नहीं लगाया जा सकेगा। इसी तरह दो बाई एक मीटर कपड़े का बैनर 200 रुपये, कपड़े का झंडा 100 रुपये, प्लास्टिक का छोटा झंडा कम से कम पांच रुपये का होगा। लाउडस्पीकर का माईक्रोफोन, एंपलीफायर और लेबर सहित प्रतिदिन का किराया कम से कम एक हजार रुपये प्रतिदिन होगा। चार से पांच आदमी के बैठने वाला मंच एक हजार रुपये, होटल का कमरा एक हजार, गेस्ट हाउस का कमरा न्यूनतम 180 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों का खर्च भी तय
प्रचार वाहन पर प्रतिदिन कम से कम 2500 रुपये, डिलेवरी वैन एक हजार रुपये, इंडिका, मार्शल, बैगनआर, टाटासूमो, मैक्स, क्रूजर बोलेरो जैसी गाड़ियां 1500 रुपये, मैजिक, छोटा हाथी, वैन 1000 रुपये, रिक्शा व ई-रिक्शा 500, बाइक 500 रुपये और साइकिल से प्रचार करने पर 200 रुपये प्रतिदिन का खर्च दिखाना ही होगा। मंडलीय संगीत की टोली का खर्च भी न्यूनतम आठ हजार रुपये प्रतिदिन तय किया गया है।
सामग्री रेट
एक समोसा आठ रुपये
एक आलू बडा आठ रुपये
एक ब्रेड पकौड़ा 10 रुपये
एक चाय आठ रुपये
लड्डू बूंदी पांच पीस 30 रुपये
पूड़ी लंच पैकेट 50 रुपये (साधारण)
पूड़ी लंच पैकेट 90 रुपये (वीआईपी)
ढोकला प्रति किलो 160 प्रति किलो
पनीर पकौड़ी प्रति किलो 350 रुपये
एक कप काफी 15 रुपये
एक पानी बोतल 10 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed