फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   100-bed cardiac unit to be built in Hallet Hospital, will start in six months

Kanpur: हैलट अस्पताल में बनेगी 100 बेड की कार्डियक यूनिट, छह माह में होगी शुरू

Sun, 14 Aug 2022 08:19 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 14 Aug 2022 08:19 AM IST
सार

हैलट में मेडिसिन विभाग के बगल में 100 बेड की कार्डियक यूनिट बनने जा रही है। यह यूनिट वार्ड नंबर नौ से मिली रहेगी। वैसे तो हैलट में हृदय रोगियों का इलाज होता है। यूनिट बन जाने से ज्यादा सुविधाएं मिलने लगेंगी।

विज्ञापन
100-bed cardiac unit to be built in Hallet Hospital, will start in six months
हैलट अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज कराने वाले रोगियों को अगर हृदय की समस्या हो जाती है तो उन्हें कार्डियोलॉजी शिफ्ट नहीं करना पड़ेगा। उन्हें हैलट में ही हृदय का भी इलाज मिल जाएगा। इसके साथ ही सर्जरी के रोगियों को ऑपरेशन के पहले कार्डियोलॉजी अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।

विज्ञापन


दरअसल, हैलट में मेडिसिन विभाग के बगल में 100 बेड की कार्डियक यूनिट बनने जा रही है। यह यूनिट वार्ड नंबर नौ से मिली रहेगी। वैसे तो हैलट में हृदय रोगियों का इलाज होता है। यूनिट बन जाने से ज्यादा सुविधाएं मिलने लगेंगी। हैलट में भर्ती निमोनिया, सेप्सिस और दूसरे रोगों के रोगियों को इलाज के दौरान हृदय की भी समस्या पैदा हो जाती है।
विज्ञापन


इसके अलावा हृदय रोगी भी भर्ती रहते हैं। हालत बिगड़ने पर इन्हें कार्डियोलॉजी शिफ्ट करना पड़ता है, जिससे रोगियों को परेशानी होती है। इसके अलावा कार्डियोलॉजी में बेड भर जाने पर रोगियों को हैलट शिफ्ट किया जाता है। नई यूनिट से यह समस्या खत्म होगी। कोरोना काल में हृदय रोगियों को संक्रमण होने पर हैलट शिफ्ट किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्डियोलॉजी के विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाई जाती थी। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि हैलट के लिए कार्डियक यूनिट की अनुमति मिल गई है। यह यूनिट छह महीने में शुरू हो जाएगी। इसमें 30 फीसदी हिस्सा राज्य और 70 फीसदी केंद्र सरकार का रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed