{"_id":"689cd4de8f8a9aa1190afd7b","slug":"10-samples-for-milk-laddu-and-milk-cake-etawa-news-c-216-1-etw1004-129402-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दूध, लड्डू सहित मिल्क केक के लिए 10 नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दूध, लड्डू सहित मिल्क केक के लिए 10 नमूने
विज्ञापन
इटावा। स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से बुधवार को जिले में चेकिंग अभियान चलाया गया। बुधवार को सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा राजेश द्विवेदी के निर्देशन में चलाए गए अभियान में नौ प्रतिष्ठानों से कुल 10 नमूने लिए गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि बुद्ध विहार चौराहा से मिश्रित दूध, स्टेशन बजरिया से एक चाय की दुकान से मिश्रित दूध, इसी स्थान पर मिल्क का नमूना लिया।
इसके साथ ही सुनवर्षा से मिश्रित दूध के दो, सराय नरोत्तम से मिश्रित दूध के दो व सराय नरोत्तम से ही दूध और घी के नमूने लिए गए। छापामार अभियान में महेवा से दो प्रतिष्ठानों से बूंदी के लड्डू के नमूने लिए गए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मृत्युंजय कुमार, संदीप सिंह, सुभाष सोनकर, राकेश सकारिया, कपिल गुप्ता एवं गायत्री शामिल रहे।
सहायक आयुक्त (खाद्य) राजेश द्विवेदी ने जनसामान्य से अपील की कोई भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गर्म लड्डू न खरीदे तथा न ही कोई मिठाई कारोबारी गर्म लड्डू पैक कर के किसी को बेचे। गर्म लड्डू पैक होने पर उसकी गर्म वाष्प से नमी पैदा हो जाती है, जिसमें आज कल के मौसम में ऐसे बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं।