{"_id":"631e13626cef427e44534771","slug":"10-polytechnics-of-the-state-will-be-made-light-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रदेश के 10 पॉलिटेक्निक बनेंगे लाइट हाउस, सेंटर फॉर एक्सीलेंस की तरह होंगे विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रदेश के 10 पॉलिटेक्निक बनेंगे लाइट हाउस, सेंटर फॉर एक्सीलेंस की तरह होंगे विकसित
Mon, 12 Sep 2022 08:09 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 12 Sep 2022 08:09 AM IST
सार
लाइट हाउस पॉलिटेक्निक संस्थानों में एआईसीटीई के मानक पूरे किए जाएंगे। इन संस्थानों में इनोवेशन सेंटर भी खोले जा सकते हैं। इन संस्थानों की लैब भी आधुनिक की जाएंगी।
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रदेश के 10 पॉलिटेक्निक संस्थानों को लाइट हाउस पॉलिटेक्निक बनाया जाएगा। इनको सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। शासन की मंजूरी मिलने के बाद इनमें काम शुरू हो जाएगा। निदेशक प्राविधिक शिक्षा दिनेश मोहन सिंह ने बताया कि लाइट हाउस पॉलिटेक्निक संस्थानों में एआईसीटीई के मानक पूरे किए जाएंगे। इन संस्थानों में इनोवेशन सेंटर भी खोले जा सकते हैं। इन संस्थानों की लैब भी आधुनिक की जाएंगी। कक्षाओं में स्मार्ट बोर्ड लगाए जाने का भी विचार है। कुल मिलाकर इन संस्थानों में सभी प्रकार की सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
लाइट हाउस के लिए प्रस्तावित संस्थान
लखनऊ, बरेली, झांसी, कानपुर, गोरखपुर, मिर्जापुर, मुरादाबाद (सभी राजकीय पॉलिटेक्निक), राजकीय महिला पॉलिटेक्निक प्रयागराज, राजकीय महिला पॉलिटेक्निकव वाराणसी और राजकीय चर्म संस्थान आगरा।
विज्ञापन