फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   10 people from the city trapped in the landslide in Sikkim, all rescued and taken to Gangtok

Kanpur: सिक्किम में हुए भूस्खलन में फंसे शहर के 10 लोग, सभी को बचाकर गंगटोक पहुंचाया…जल्द भेजेंगे कानपुर

Wed, 19 Jun 2024 11:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 19 Jun 2024 11:56 AM IST
सार

Kanpur News: सिक्किम में फंसे शहर के लोगों ने बताया कि 12 जून से लगातार हो रही बारिश ने मंगन में तबाही मचा दी है। इससे कई जगह भूस्खलन हुए हैं। सडक़ों के टूट जाने की वजह से लाचुंग में 1,200 से 1,500 पर्यटक फंस गए हैं।

विज्ञापन
10 people from the city trapped in the landslide in Sikkim, all rescued and taken to Gangtok
सिक्किम में बीआरओ ने फंसे हुए पर्यटकों को निकाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर से गर्मी की छुट्टी में सिक्किम घूमने गए शहर के 10 लोग भूस्खलन की वजह से लाचुंगा विलेज में फंस गए। इन्हें सुरक्षित बचाकर मंगलवार को गंगटोक पहुंचा दिया गया है। जल्द ही इन्हें कानपुर भेजा जाएगा। कल्याणपुर के विकास नगर निवासी डॉ. संजीवनी शर्मा पति डॉ. आशीष और पांच साल के बेटे विराज के साथ सिक्किम गईं थीं।

विज्ञापन

उनके साथ कुछ दोस्त और उनका परिवार भी था। 12 जून को वे लाचुंगा विलेज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भूस्खलन हो गया। इसमें सभी 10 लोग फंस गए। टॉवर टूटने की वजह से नेटवर्क भी ध्वस्त हो गया था। मौसम खराब होने की वजह से रेस्क्यू टीम को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

वहीं परिवार वालों से भी संपर्क नहीं हो पा रहा था। सूत्रों की मानें, तो 18 जून को शहर के 10 लोगों समेत कई लोगों को सुरक्षित गंगटोक पहुंचाया गया। रेस्क्यू तब शुरू हुआ जब सीमा सड़क संगठन ने तीस्ता नदी पर टूंग में हाल में बनाए गए पुल से चुंगथांग और मंगन के बीच संपर्क बहाल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज बारिश से मची हुई है तबाही
सिक्किम में फंसे शहर के लोगों ने बताया कि 12 जून से लगातार हो रही बारिश ने मंगन में तबाही मचा दी है। इससे कई जगह भूस्खलन हुए हैं। सडक़ों के टूट जाने की वजह से लाचुंग में 1,200 से 1,500 पर्यटक फंस गए हैं। संकलांग में नवनिर्मित सस्पेंशन पुल के ढहने के बाद स्थिति गंभीर हो गई, क्योंकि यह उत्तरी सिक्किम और जोंगू को जोडऩे वाला मुख्य पुल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed