{"_id":"5e9483b68ebc3e768648608e","slug":"10-lakh-worth-of-pan-masala-recovered-hidden-between-microni-and-soybean","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक्रोनी और सोयाबीन के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा 10 लाख कीमत का पान मसाला बरामद, तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइक्रोनी और सोयाबीन के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा 10 लाख कीमत का पान मसाला बरामद, तीन पर रिपोर्ट
Mon, 13 Apr 2020 10:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में ट्रक से उतारा जा रहा माल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दौरान हरदोई पुलिस ने सोयाबीन और माइक्रोनी जैसे खाद्य पदार्थों के बीच छिपाकर ले जाई जा रहे, लगभग 10 लाख रुपये कीमत का पान मसाला पुलिस ने बरामद कर लिया। ट्रक चालक और परिचालक के साथ ही पान मसाला बनाने का कार्य करने वाले फैक्ट्री मालिक के विरुद्ध भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि शहर में जिंदपीर चौराहा के निकट ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को मुखबिर से जानकारी मिली कि एक ट्रक में प्रतिबंधित पान मसाला कुछ अन्य खाद्य पदार्थों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने नघेटा रोड पर एक ज्वैलर्स शॉप के निकट दोपहर साढ़े 12 बजे चेकिंग शुरू कर दी।
इसी दौरान यहां से निकले एक ट्रक की जांच कराने पर सोयाबीन और माइक्रोनी आदि खाद्य पदार्थों के बीच छिपाकर रखे गए 10 लाख रुपये कीमत के 47 कट्टा पान मसाला और इतने ही कट्टे तम्बाकू भी बरामद हुई। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि माल को हरदोई में ही तैयार किया गया था और इसे लखीमपुर खीरी में सप्लाई करना था।
विज्ञापन
पान मसाला प्रतिबंधित है, लेकिन इसके साथ दी जाने वाली तम्बाकू प्रतिबंधित नहीं है। दोनों चीजें साथ में मिलने के कारण इन्हें जब्त कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ट्रक चालक पिहानी कोतवाली क्षेत्र के डोगलपुर निवासी बलीराम पुत्र कमलेश कुमार और हेल्पर राजीव पुत्र राना के अलावा पान मसाला बनाने का कारोबार करने वाले सुधीर अवस्थी पुत्र देवी सहाय अवस्थी निवासी नघेटा रोड कोतवाली शहर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। खुलासा करने वाली टीम में रेलवेगंज चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह, सिपाही राजकुमार सिंह और राजवीर सिंह शामिल रहे।