फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   10 foot-overbridges to be built between Naubasta and Sajeti; 26 black spots identified.

Kanpur News: नौबस्ता से सजेती तक बनेंगे 10 फुट ओवरब्रिज, 26 ब्लैक स्पाॅट

Sat, 04 Jul 2026 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
10 foot-overbridges to be built between Naubasta and Sajeti; 26 black spots identified.
कानपुर। कानपुर-सागर राजमार्ग पर सड़क हादसे रोकने के लिए यातायात व संभागीय परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने नौबस्ता चौराहे से सजेती थाने के बीच 26 ब्लैक स्पाॅट चिह्नित किए हैं। इनमें से 10 स्थानों पर फुट ओवरब्रिज बनाए जाने का प्रस्ताव एनएचएआई ने शासन को भेज दिया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

नौबस्ता-सागर राजमार्ग पर छह महीने में करीब 72 हादसे हुए। इन सड़क हादसों में कमी लाने के लिए डीएम के आदेश पर यातायात व संभागीय परिवहन विभाग ने 26 ब्लैक स्पाॅट चिह्नित किए। इसमें पहले चरण में नाैबस्ता और दूसरे चरण में रमईपुर चौराहे पर भी डिवाइडर बनाने की तैयारी है। तीसरे चरण में 10 फुट ओवरब्रिज बनाए जाने हैं। यातायात विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस मार्ग के दोनों किनारों पर गांव बसे हैं। यहां पर आधे से अधिक हादसे हाईवे को पार करने के दौरान होते हैं। इस लिए फुट ओवर ब्रिज जरूरी हैं।
विज्ञापन

यह हैं ब्लैक स्पाॅट
नौबस्ता से बिधनू - समाधि पुलिया, बिनगवां, मौरंग मंडी, रमईपुर चौराहा, हरबसपुर, बिधनू नहर, शंभुआ, कठेरुआ, धरमपुर बंबा।
बिधनू से घाटमपुर - तिलसड़ा मोड़, रिंद नदी पुल, स्टेशन रोड, हिरनी मोड़, टेनापुर मोड़, भाठ बंबी, जगन्नाथपुर, भदरस मोड़, भीतरगांव तिराहा, घाटमपुर चौराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटमुपर से सजेती - गुजेला, अज्योंरी, आलियापुर, सजेती, रामपुर, बरीपाल मोड़, आनूपुर मोड़।



प्रमुख हादसे (जनवरी से जून 2026)
शंभुआ के पास ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर से मां-बेटी की मौत।
नौबस्ता में दो डंपरों की टक्कर में दो भाइयों की मौत।
सजेती-घाटमपुर मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार दो मजदूरों को राैंदा।
सजेती के हमीरामऊ में सड़क किनारे खड़े युवक को कार ने रौंदा।

वर्जन
60 किलोमीटर की दूरी में 10 सबसे व्यस्त और संवेदनशील बिंदुओं का चयन किया गया है। यहां फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। तकनीकी असेसमेंट का काम पूरा हो चुका है और टेंडर की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है। यह सभी पुल रैंप और लिफ्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। इससे दिव्यांग व बुजुर्गों को दिक्कत नहीं होगी। - पंकज यादव, परियोजना निदेशक, एनएचआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed