फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   10 Agrijunctions to be opened in the district, agriculture graduates will get opportunity

Kanpur News: जिले में खुलेंगे 10 एग्रीजंक्शन, कृषि स्नातकों को मिलेगा मौका

Mon, 18 May 2026 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 18 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
10 Agrijunctions to be opened in the district, agriculture graduates will get opportunity
कानपुर देहात। प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन (एग्रीजंक्शन) योजना के तहत जिले में 10 नए वन शॉप स्टाफ खोले जाएंगे। इनमें सात ग्रामीण और तीन शहरी क्षेत्रों में खुलेंगे। इन केंद्रों का संचालन कर कृषि स्नातक उत्तीर्ण युवा स्वावलंबी बन सकेंगे।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक हरिशंकर भार्गव ने बताया कि यह योजना कृषि स्नातकों और संबंधित क्षेत्र के डिग्रीधारियों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेगी। कुल लागत 4.22 लाख रुपये है, इसमें 3.50 लाख रुपये बैंक ऋण और 72, 000 रुपये (परियोजना लागत का 17 फीसदी) आवेदक का योगदान होगा। विभाग 3.50 लाख रुपये के ऋण पर 42, 000 रुपये का अग्रिम ब्याज अनुदान तीन साल के लिए देगा। पहले साल के लिए 2000 रुपये प्रति माह की दर से 24, 000 रुपये परिसर किराया और निवेशों पर लाइसेंस निशुल्क मिलेंगे।
विज्ञापन

चयन जिला स्तरीय समिति करेगी और चयनित आवेदकों को आरसेटी आलमचंद्रपुर की ओर से कम से कम 13 दिन का ग्रामीण व्यवसाय विकास योजना (आरईडीपी) प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए कृषि स्नातक, कृषि व्यवसाय प्रबंधन, उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशु चिकित्सा या मुर्गी पालन में आईसीएआर/यूजीसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से डिग्रीधारी पात्र हैं। इच्छुक युवा 30 मई तक upagriculture.up.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद सभी दस्तावेजों की छायाप्रति संबंधित कार्यालय में जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed