फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   1.55 lakh looted by showing a pistol to a young man, police said incident suspicious, could not show evidence

Farrukhabad: युवक से तमंचा दिखाकर 1.55 लाख की लूट, पुलिस बोली- घटना संदिग्ध...नहीं दिखा सका सबूत

Tue, 04 Jul 2023 02:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 04 Jul 2023 02:32 PM IST
सार

Farrukhabad Crime: एसपी डॉ संजय कुमार ने बताया कि रंजीत से लूट की घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध है। वह बार-बार बयान बदल रहा था। बैंक से रुपये निकालने के बारे में कुछ नहीं बता पाया। इस मामले में उसने तहरीर भी नहीं दी है।

विज्ञापन
1.55 lakh looted by showing a pistol to a young man, police said incident suspicious, could not show evidence
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में बहनोई के घर जा रहे साले से बाइक सवार बदमाशों ने 1.55 लाख रुपये तमंचे के बल पर लूट लिए। जांच में पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। साला पुलिस को बैंक से रुपये निकालने का कोई सबूत नहीं दिखा पाया।

विज्ञापन

जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज गांव नदसिया निवासी रंजीत रविवार को मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव नगला रठौरा बहन प्रीति के घर आ रहा था। धीरपुर पखना चौराहे के पास दो बाइकों से आए चार बदमाशों ने रंजीत से तमंचे के बल पर 1.55 लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

रंजीत को बाइक पर बैठाकर बदमाशों ने दूर छोड़ दिया। बहन के घर पहुंचे रंजीत ने लूट की जानकारी दी। बहनोई पिंटू ने पुलिस को सूचना दी। जांच करने पहुंची पुलिस को पिंटू ने बताया कि सोमवार को जनपद मैनपुरी में प्लाट का बैनामा करवाना था। साला रंजीत इसलिए रुपये देने आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार बदल चुका है बयान
पुलिस ने रंजीत से पूछा कि रुपये उसने कहां से लिए थे। रंजीत ने बैंक से रुपये निकालने की बात बताई। लेकिन बैंक से रुपये निकालने का कोई सबूत नहीं दिखा पाया। उसने कई बार बयान भी बदले। यही नहीं, पूरी वारदात की कहानी में भी सामंजस्य नहीं दिखता है।

एसपी बोले- लूट की घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध
एसपी डॉ संजय कुमार ने बताया कि रंजीत से लूट की घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध है। वह बार-बार बयान बदल रहा था। बैंक से रुपये निकालने के बारे में कुछ नहीं बता पाया। इस मामले में उसने तहरीर भी नहीं दी है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed