फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   1.20 lakh people did not get electricity bill, one crore revenue decreased

1.20 लाख ग्राहकों को नहीं मिले बिल, एक करोड़ राजस्व संग्रह घटा

Tue, 07 Sep 2021 05:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
1.20 lakh people did not get electricity bill, one crore revenue decreased
कानपुर देहात। जिले में बिना तैयारी ट्रांसफार्मर वार बिलिंग शुरू की गई। केवल आधे ग्राहकों को ही बिल मिल सके। इससे करीब एक करोड़ रुपये राजस्व घट गया।
विज्ञापन

निजी कंपनी के जरिए विद्युत विभाग बिलिंग कराता है। जिले में पुखरायां, रनियां व झींझक तीन विद्युत खंड में करीब 2.40 लाख कनेक्शन हैं। जुलाई तक मीटर रीडर मोहल्लावार बिल निकाल रहे थे। इधर, अगस्त में ट्रांसफार्मर वार बिलिंग शुरू कर दी गई। बिना तैयारी के शुरू हुई बदली व्यवस्था में ट्रांसफार्मर वार बिलिंग धड़ाम हो गई।
वहीं, करीब तीस मीटर रीडरों ने मानदेय बकाया होने का तर्क देकर सुस्ती से काम किया। इसके चलते 26 अगस्त तक केवल 90 हजार ग्राहकों को ही बिल मिल सके। कम बिलिंग पर विद्युत अफसरों ने बिलिंग कंपनी के सर्किल इंचार्ज के खिलाफ एफआईआर का दबाव बनाया तो उसने इस्तीफा दे दिया। अगस्त के अंत तक 30 हजार बिल और निर्गत किए जा सके। इस प्रकार करीब 1.20 लाख ग्राहकों को बिजली बिल नहीं मिल सके। इसके चलते 34 करोड़ राजस्व जमा हो सका। जबकि जुलाई में तीनों विद्युत खंडों को मिलाकर करीब 35 करोड़ जमा हुआ था। इस तरह राजस्व संग्रह एक करोड़ रुपये कम है। (संवाद)
विज्ञापन

-----
बयान-
बिलिंग कम होने से अगस्त में करीब एक करोड़ रुपये राजस्व कम आया है। सितंबर में बिलिंग सुधार के साथ अधिक राजस्व संग्रह की कोशिश होगी। इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एके वर्मा, अधीक्षण अभियंता कानपुर देहात।
-----
पुखरायां खंड में कम जमा हुआ बिल
पुखरायां विद्युत खंड में जुलाई में करीब सात करोड़ रुपये राजस्व जमा हुआ था। कम बिलिंग की वजह से अगस्त में पुखरायां खंड से करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये की राजस्व जमा हो सका। झींझक खंड में जुलाई में करीब ढाई करोड़ राजस्व जमा हुआ था। अगस्त में सवा दो करोड़ का आंकड़ा भी छूू नहीं सका। (संवाद)
-----
रनियां खंड में अधिक राजस्व संग्रह से सुधरी स्थिति
जुलाई में रनियां खंड में करीब साढ़े पचीस करोड़ रुपये राजस्व संग्रह हुआ था। इस विद्युत खंड में औद्योगिक क्षेत्र भी जुड़ा है। औद्योगिक बिलिंग दूसरी कंपनी करती है। घरेलू कनेक्शनों की बिलिंग में गिरावट हुई तो विद्युत अफसरों ने औद्योगिक क्षेत्र पर फोकस किया। इसकी वजह से स्थिति संभल सकी। अगस्त में रनियां खंड में करीब 26 करोड़ राजस्व संग्रह हुआ। (संवाद)

----
अब दूसरा सर्किल इंचार्ज रखेगी बिलिंग कंपनी
बिलिंग कंपनी पेस कंप्यूटर के सर्किल इंचार्ज सौरभ साहू ने विद्युत अफसरों के दबाव बनाने पर इस्तीफा दे दिया था। इस पर कंपनी के उच्चाधिकारियों का निर्णय आना बाकी है। फिलहाल वह कानपुर नगर का काम देख रहे हैं, लेकिन कानपुर देहात का बिलिंग काम देखने से इन्कार कर दिया है। इस पर कंपनी अब कानपुर देहात में बिलिंग का काम देखने के लिए कोई दूसरा कर्मी तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed