{"_id":"60a016ee8ebc3e8dc2578c98","slug":"yuvak-ne-khud-par-daala-petrol-chaukee-inchaarj-par-bhee-phenka-kannauj-news-knp6286249100","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल, चौकी इंचार्ज पर भी फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल, चौकी इंचार्ज पर भी फेंका
विज्ञापन
नजरापुर(कन्नौज)। कोतवाली इलाके की पचोर चौकी में शनिवार सुबह युवक ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया। बचा हुआ चौकी इंचार्ज पर फेंक दिया। माचिस जलाने से पहले पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
मामला जमीन के विवाद से जुड़ा हुआ है। सतौरा गांव के रामजी गुप्ता और ब्राह्मणपुरवा के ब्रह्मानंद तिवारी के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय ने दोनों पक्षों को विवादित भूमि पर निर्माण न करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने बताया कि रामजी विवादित भूमि पर दीवार बना रहे थे। विपक्षी ब्रह्मानंद ने न्यायालय के रोक के आदेश को दिखाकर पुलिस से शिकायत की। शुक्रवार को शिकायत की जांच करने पहुंची पुलिस ने शनिवार सुबह दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया था।
शनिवार सुबह सतौरा गांव के रामजी गुप्ता पिपिया में पेट्रोल लेकर पुलिस चौकी में दाखिल हुए। यहां चौकी इंचार्ज अपनी कुर्सी पर बैठे थे। बगल में पड़ी बेंच पर रामजी बैठ गए। रामजी ने अचानक अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। इसके बाद बचा हुआ चौकी इंचार्ज पंकज कुमार मिश्रा पर फेंक दिया। रामजी की इस हरकत से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। माचिस जलाने से पहले पुलिसकर्मियों ने रामजी गुप्ता को दबोच लिया। सूचना पर तिर्वा कोतवाली पुलिस पहुंच गई। वह रामजी गुप्ता को कोतवाली उठा लाई। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर रामजी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
... अब न तुम रहियो न हम
रामजी गुप्ता पूरा प्रबंध कर चौकी पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक रामजी गुप्ता ने पेट्रोल डालते हुए कहा था, अब न तुम रहियो न हम रहिबे। वह तो अच्छा हुआ कि माचिस जलाने से पहले पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। थोड़ी लापरवाही हो जाती तो बड़ा कांड हो जाता।
पिपिया में पेट्रोल देने के मामले की जांच में जुटी पुलिस
रामजी गुप्ता चौकी में पिपिया में पेट्रोल लेकर पहुंचे थे। इससे पुलिस पिपिया में पेट्रोल देने के मामले की जांच में जुट गई है। सीओ दीपक दूबे ने बताया कि पिपिया में पेट्रोल देने वाली पंप पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और प्रशासन की सख्त हिदायत केे बाद भी पंप पर पिपिया और बोतल में लोगों को पेट्रोल दे दिया जाता है। इसी तरह करीब सात माह पहले तिर्वा तहसील में एक फरियादी ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया था। सीओ तिर्वा दीपक दूबे पर भी फेंक दिया था। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया था। पेट्रोल देने वाले पंप पर कार्रवाई नहीं हो सकी। पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने कार्रवाई करने पर पुलिस का विरोध कर दिया था। अब यह दूसरा मामला हो गया। इस बार भी पेट्रोल पंप पर कार्रवाई का दावा किया जा रहा है।