फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youths threatened to pour acid in protest against molestation

Kannauj News: छेड़छाड़ के विरोध में युवकों ने दी तेजाब डालने की धमकी

Tue, 25 Jun 2024 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Youths threatened to pour acid in protest against molestation
गुरसहायगंज। छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर समुदाय विशेष के युवकों ने तेजाब फेंकने की धमकी दी। छात्रा के परिजनों से अभद्रता भी की। छात्रा के पिता ने तीनों आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए एसपी को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कस्बा के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि 18 वर्षी पुत्री को स्कूल जाने के दौरान समुदाय विशेष का एक युवक करीब एक साल से परेशान करता चला आ रहा है। कई बार युवक ने बेटी के साथ छेड़छाड़ भी की। इसकी शिकायत उन्होंने महिला हेल्प डेस्क सहित पुलिस के आला अफसरों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसको लेकर युवक के हौसले बुलंद होते रहे और इसी के चलते वह अलग-अलग मोबाइल नंबरों से बेटी को परेशान करने लगा। जब उन्होंने बेटी को उसके ननिहाल भेज दिया तो युवक ने उसके छोटे भाई से घर पर आकर छात्रा के बारे में पूछा।
विज्ञापन

रविवार को छात्रा के पिता ने युवक के घर जाकर इसकी शिकायत की तो कुछ ही देर में युवक अपने साथ दो दर्जन से अधिक लोगों को लेकर घर में घुस आया। और गाली-गलौज कर लव जिहाद और बेटे के चेहरे पर तेजाब डाल देने की भी धमकी दी। सोमवार को पिता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि पुलिसकर्मी औपचारिकता पूरी करने के बाद चले गए, जिससे युवकों के हौसले बुलंद है। उधर इस मामले की जानकारी पाकर हिंदू संगठन के कई लोग उनके घर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। हिंदू संगठन ने आश्वासन दिया कि मामले में कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed